शरीर में तिल होना बेहद आम बात है। हर किसी के शरीर में अलग-अलग स्थान पर तिल होते हैं। मगर ज्योतिष शास्त्र की माने तो शरीर में होने वाले हर तिल के पीछे एक कारण होता है। यह कारण आपके स्वास्थ से भी जुड़ा हो सकता है और आपके भविष्य से भी। वैसे तो शरीर के सभी हिस्सों में तिल होता है मगर पैरों में अलग-अलग स्थान में मौजूद तिल के अलग-अलग कारण होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तिल का अर्थ क्या होता है।
बाएं पैर की जांघ पर तिल
यदि आपके बाएं पैर की जांघ पर तिल है तो आप बेहद रोमांटिक स्वभाव की महिला हैं। अपने रोमांटिक मूड से आप अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखती हैं और आपका पार्टनर आपसे कितना भी नाराज हो जाए मगर आपका रोमांटिक मूड उसके खराब मूड को भी अच्छा कर देता है।
दांए पैर की जांघ पर तिल
दांए पैर की जांघ पर तिल होने पर भी व्यक्ति का स्वभाव रोमांटिक होता है। वैसे ऐसी महिलाएं काफी आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं। इन महिलाओं को पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी खूब पसंद करती हैं।
दाएं पैर पर तिल
अगर आपके दाएं पैर पर तिल है तो आप काफी शार्प माइंड की महिला हैं। ऐसी महिलाओं को पता होता है कि उन्हें कब किससे क्या कहना है। ऐसी महिलाएं अपने काम को भी पूरी समझदारी के साथ करती हैं। इसके अलावा ऐसी महिलाओं को हर काम में सफलता मिलती है क्योंकि उन्हें कोई भी काम देदिया जाए वह उसे समझ कर परफेक्ट तरीके से करती हैं।
दाएं घुटनें पर तिल
अगर आपके दाएं घुटने पर तिल है तो आपकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आपकी और आपकी पार्टनर के बीच हमेशा अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी और इससे भी ज्यादा आप दोनों के बीच का प्यार कभी कम नहीं होगा। आपका पार्टनर आप पर ब्लाइंड फेथ रखेगा और भी उसके फेथ को कभी नहीं तोड़ेगी।
बाएं पैर पर तिल
आपके बाएं पैर पर तिल है तो आपको ज्यादा खर्च करने की आदत होगी। आपको अपनी इस आदत पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो आप कभी भी पैसे बचा नहीं सकेंगी और जरूरत पड़ने पर आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपके बाएं पैर पर तिल है तो समझ जाएं कि आप से पैसे ज्यादा खर्च होते हैं और जब भी आप खर्च करें तो उससे पहले यह समझ लें कि आपको वाकई उस चीज की जरूरत है भी या नहीं।
पैर के अंगूठे पर तिल
अगर आपके पैर के अंगूठे पर तिल है तो आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि पैरों के अंगूठे पर तिल का अर्थ है कि आपको खांसी, कफ, दमा, टीबी जैसी बीमारी हो सकती है। अगर आपके पैरों के अंगूठे पर बचपन से तिल है तो घबराने की कोई बात नहीं मगर अचानक से तिल उभर आया हो तो आपको एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
पैरों के तलवों पर तिल
अगर आपके तलवों पर पहले से तिल है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है मगर तिल नया-नया उभरा है तो एक बार अपना हेल्थ चेकअप करवा लें। दरअसल जिन के पैरों के तलवों पर तिल होता है उनके आंत्र रोग होने की संभावनाएं होती हैं।
पैरों के तलवों के मध्य में तिल
अगर आपके पैरों के तलवों के मध्य में तिल है तो आपको किडनी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आपको यूरीन इंफैक्शन की शिकायत हो। अगर अचानक आपके पैरों के तलवों के बीचो बीच तिल उभर आएं तो आपको तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
दाएं पैर के अंगूठे के बगल वाली अंगुली पर तिल
अगर आपके भी इस स्थान पर तिल है तो आपको आंखों से संबंधित गंभीर रोग हो सकता है आपको अपनी आंखों का रेग्यूलर चेकअप करवाते रहना चाहिए। साथ ही आंखों में छोटी सी भी दिक्कत हो तो उसे लाइटली नहीं लेना चाहिए।
एड़ी पर तिल
अगर आपकी एड़ी पर तिल है तो आपको बहुत यात्रा करने को मिलेगा। अगर आपको यात्रा करना पसंद है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी बात है मगर आपको ज्यादा यात्रा करना अच्छा नहीं लगता तो आपको इसकी आदत डाल लेनी चाहिए और हमेशा यात्रा करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों