herzindagi
best new year tradtitions around the wordl

इन 9 देशों में है न्यू ईयर के अलग रीति-रिवाज, कहीं तोड़ते हैं प्लेट तो कहीं करते हैं इससे भी अजीब काम

नए साल पर कई लोग अपने-अपने अलग रिवाज फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए साल के सबसे अजीब रिवाज क्या हैं?
Editorial
Updated:- 2020-12-28, 13:36 IST

हर किसी के लिए नया साल कुछ नई उम्मीदें लेकर आता है और कई लोग नए साल पर कुछ अलग तरह के रीति-रिवाज भी फॉलो करते हैं। कई लोगों के लिए नया साल सेलिब्रेशन मंदिर में जाकर होता है, कई लोगों के लिए नए कपड़े पहनने का ट्रेडिशन होता है और ऐसे ही अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में किस तरह के न्यू ईयर ट्रेडिशन्स होते हैं। 

तो चलिए आज आपको हम 9 देशों के बारे में बताते हैं और इनके न्यू ईयर ट्रेडिशन्स के बारे में भी जिनके बारे में शायद आपको जानकरे थोड़ा अजीब लगे, लेकिन जरा सोचिए जब कई लोग एक साथ ये चीज़ें करते हैं तो कितना मज़ा आता है। 

1. स्पेन

स्पेन में ये जरूरी है कि इस दिन लोग 12 अंगूर खाएं। रात को 12 बजे जब न्यू ईयर की बेल्स बजती हैं तो हर घंटी के साथ 1 अंगूर खाने का रिवाज होता है। हर अंगूर को अगले साल आने वाले हर महीने से जोड़कर देखा जाता है। हर एक अंगूर इसलिए खाया जाता है कि साल का हर महीना खुशहाल बीते। मैड्रिड, बार्सिलोना जैसे बड़े शहरों में तो लोग चौराहों पर इकट्ठा होते हैं ताकि अंगूर खा सकें और कावा (स्थानीय शराब) की बोतलें एक दूसरे से शेयर कर सकें। 

new year spain traditoon

इसे जरूर पढ़ें- साल 2021 में कैसा रहेगा आपका भविष्य, जानिए हर राशि के टैरो कार्ड प्रिडिक्शन्स 

2. कोलंबिया

कोलंबिया का न्यू ईयर ट्रेडिशन कुछ खास होता है। जिन लोगों को भी ट्रैवल करना पसंद है उन्हें ये ट्रेडिशन काफी पसंद आएगा। कोलंबिया में लोग खाली सूटकेस लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि उन्हें नए साल में काफी ज्यादा ट्रैवल करने को मिले। अब ये न्यू ईयर ट्रेडिशन शायद हम भी फॉलो करें। 2020 में तो कहीं जा नहीं पाए शायद 2021 में ये कोरोना वायरस क्वारेंटाइन खत्म हो जाए। 

new year columbia tradition

3. डेनमार्क

ये शायद सबसे अनोखे न्यू ईयर ट्रेडिशन्स में से एक है जहां बर्तन तोड़ना शुभ माना जाता है। डेनमार्क में बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए न्यू ईयर पर पुरानी प्लेट्स और ग्लास दरवाज़े पर मारकर तोड़े जाते हैं। इसी के साथ, नए साल में प्रवेश करने के लिए आधी रात में डेनमार्क के लोग कुर्सी पर चढ़कर एकसाथ नीचे कूदते हैं। ये दिखाता है कि वो दिसंबर से जनवरी में प्रवेश कर रहे हैं। यकीनन नए साल के ये ट्रेडिशन्स कुछ अलग ही लग रहे हैं। 

new year denmark tradition

4. फिनलैंड

फिनलैंड में नए साल को मनाने के लिए कुछ खास तरीके अपनाए जाते हैं। यहां पिघले हुए टिन को एक पानी से भरे कंटेनर में डाला जाता है और उसके बाद मेटल जब भी हार्ड होता है तब जो भी शेप बनता है उसके आधार पर नए साल का भविष्य बताया जाता है। जैसे अगर टिन ने एक अंगूठी जैसा आकार लिया तो शादी या सगाई, किसी जहाज या नाव का आकार लिया तो यात्रा, किसी सुअर का आकार लिया तो बहुत सारा खाना आदि। 

5. पनामा

पनामा में नए साल के ट्रेडिशन कुछ अलग हैं। पनामा में भी लोग ये मानते हैं कि उन्हें बुरी आत्माओं को भगाना है, लेकिन यहां ये ट्रेडिशन पुतले जलाकर पूरा किया जाता है। वो भी पनामा के लोकल सेलेब्स, फेमस टीवी स्टार्स आदि की शक्ल के पुतलों को जलाया जाता है। ये पुतले पुराने साल को दर्शाते हैं और उसकी बुराइयां खत्म करने के लिए इस नियम का पालन किया जाता है। 

 

6. स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड में साल का आखिरी दिन फर्स्ट फुटिंग ट्रेडिशन होता है। जो पहला इंसान घर की चौखट लांघेगा वो गुडलक के तौर पर नए साल का गिफ्ट लेकर आएगा। इसी के साथ, नए साल को मनाने के लिए स्कॉटलैंड में बॉनफायर जैसी कई चीज़ें की जाती हैं और लकड़ी के पोल्स पर फायरबॉल्स ले जाते हैं जो सूरज को दर्शाता है। ये नए साल की शुद्धी का नियम है। 

इसे जरूर पढ़ें-  हर साल फेल हो जाता है आपका न्यू ईयर रिजॉल्यूशन, तो जानिए इसका असली कारण 

7. फिलिपीन्स 

आपको फिलिपीन्स में हर जगह आपको राउंड शेप देखने को मिलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सिक्के के शेप को बरकत से जोड़कर देखा जाता है। कई परिवार अपने डाइनिंग टेबल पर कई तरह के फल रखते हैं और ये खासतौर पर 12 राउंड फ्रूट्स खाए जाते हैं जैसे अंगूर आदि। इसी के साथ, कपड़ों में भी पोलका डॉट्स पहने जाते हैं।  

8. ब्राज़ील 

सेंट्रल और साउथ अमेरिकी देश जैसे ब्राजील, इक्वेडॉर, बोलिवीया और वेनेजुएला आदि में ये शुभ माना जाता है कि नए साल में खास तरह की अंडरवियर पहनी जाए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण रंग हैं लाल, पीला। लाल रंग को प्यार से जोड़कर देखा जाता है और पीले रंग को पैसे से जोड़कर देखा जाता है। 

 

9. ग्रीस 

ग्रीस के रिवाज के मुताबिक मुख्य दरवाज़े पर प्याज को बांधा जाता है। प्याज को नए जन्म का प्रतीक माना जाता है और लोग अपने घरों के आगे प्याज बांधते हैं। नए साल के दिन माता-पिता अपने बच्चों के सिर पर प्याज से थपकी मारकर उन्हें जगाते हैं।  

तो अब तो आप जान ही गए होंगे कि कितने तरह के न्यू ईयर ट्रेडिशन्स होते हैं। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।