छोटे पर्दे की कुछ फेमस जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें खुद नहीं पता की अब वो एक-दूसरे के इतने करीब आ गए की अपने दिल की बात सबके सामने बंया कर दी। इन जोड़ियों को देखकर ऐसा लगता है जैसे रब ने बना दी जोड़ी। ये सभी कपल्स एक-दूसरे से सीरियल की शूंटिग या किसी रियलिटी शो के दौरान मिले। सीरियल के सेट से शुरू हुई ये दोस्ती अब ना जाने प्यार में बदल गई और इन्होंने एक-दूसरे को दिल दे दिया। इनमें से कुछ कपल्स के साथ ये पहली नजर का प्यार था। जहां प्यार पहली नजर का था, वहीं इसे बंया करने का अंदाज भी कुछ खास था।
इसे जरूर पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन के आने से पहले आई उनकी आवाज, भावुक हुए जेठालाल
आज हम आपको बता रहे है ऐसे 6 जोड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने पार्टनर से एक अलग अंदाज में अपना हाल-ए-दिल बंया किया। ये वो कपल्स है जिन्होंने किसी रियलिटी शो के दौरान अपने पार्टनर को प्रपोज किया। इनका अंदाज ना सिर्फ रोमांटिक था बल्कि सबसे हटके भी था और आज ये सभी रियल लाइफ कपल्स है। ये चेहरे इतने फेमस चेहरे है कि इनकी रियल लाइफ सभी को आकर्षित करती है। तो आइए जानें इन 6 कपल्स की रियल लाइफ लव स्टोरी के बारे में।
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने पिछले साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों बिग बॉस के शो में मिले थें और लगभग 3 साल तक से एक-दूसरे को डेट किया। प्रिंस ने 2015 में युविका को दिल के आकार के परांठे के साथ शो के दौरान ही प्रपोज किया था। इनकी शादी को एक साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर इस जोड़ी ने खास तरीके से ऐनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया। आपको बात दें कि दोनों स्प्लिट्सविला में भी साथ नजर आ चुके हैं। युविका और नरूला इन दिनों डांस रिऐल्टी शो नच बलिए 9 में नजर आ रहे हैं।
शरगुन मेहता और रवि दूबे
रवि दूबे ने अपनी गर्लफ्रेंड शरगुन मेहता को नच बलिए सीजन 5 के सेट पर घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। दोनों इस शो में बतौर पार्टिसिपेंट आए थे। इस प्रपोजल का असर ये हुआ कि शो से बाहर आने के कुछ दिनों बाद ही इन दोनों ने शादी कर ली।दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को शादी की। हालांकि दोनों की लव स्टोरी 12/24 करोल बाग में साथ काम करते हुए शुरु हुई थी। सरगुन इन दिनों पंजाबी फिल्मों में अपना सिक्का जमाए हुए हैं।
मोनालिसा और विक्रांत सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में प्रपोज किया था। उस दौरान मोनालिसा शो की कंटेस्टेंट थी, वहीं विक्रांत ने इस शो में गेस्ट के तौर पर आकर अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके बाद जनवरी 2017 में दोनों ने शो के सेट पर ही शादी कर ली। दोनों बतौर कपल नच बलिए-8 में भी की नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि दोनों ने मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी, प्रेम लीला, सईंया तूफानी जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है।
आशा नेगी और रित्विक धनजानी
रित्विक धनजानी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड आशा नेगी को नच बलिए के सेट पर प्रपोज किया था। दोनों नच बलिए सीजन 6 के पार्टिसिपेटर थे। रित्विक ने इस शो के दौरान घुटनों पर बैठकर आशा के लिए एक गाना गाया था और दूसरे एपिसोड में उन्हें प्रपोज किया था। वहीं, आशा ने रित्विक को एक गिटार गिफ्ट किया था, जिसपर दोनों का कोलाज पिक्चर बने हए थे। लेकिन इन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन इनको देखकर लगता है इन दोनों का रिलेशनशिप बहुत स्ट्रॉन्ग है।
दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम
बिग बॉस 12 की विनर रही दीपिका कक्कर ने फरवरी 2018 को शोएब इब्राहिम से शादी की थी। वैसे तो दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन शोएब ने दीपिका को नच बलिए के सेट पर प्रपोज किया था।एकता कपूर के सीरियल के दौरान सेट पर मिली ये 9 जोड़ियां अब है रियल लाइफ कपल्स।
इसे जरूर पढ़ें:Kasautii zindagii Kay 2: नई या पुरानी किस कोमोलिका का लुक है बेस्ट
बंदगी कालरा औ पुनीश शर्मा
बंदगी कालरा औ पुनीश शर्मा भी बिग बॉस हाउस में मिले थे और पुनीश ने इस शो के दौरान ही बंदगी को प्रपोज किया था। बिग बॉस हाउस में मिले इस कपल के बीच आज भी रिश्ता मजबूत है, लेकिन इन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।Bigg boss 13 का ऑफर ठुकरा जेनिफर विंगेट आ रही हैं एक खतरनाक अंदाज़ में।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों