Kids Room Safety: बच्चों का कमरा सिर्फ उनकी पढ़ाई और खेल-कूद की जगह ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और मानसिक विकास से भी जुड़ा होता है। कई बार माता-पिता जाने-अनजाने में ऐसी चीजें बच्चों के कमरे में रख देते हैं, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। अगर आप अपने बच्चे को सुरक्षित और खुशहाल माहौल देना चाहते हैं, तो आपको उनके कमरे में क्या रखना है और क्या नहीं इसके बारे में विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। जैसे बच्चों के कमरे धारदार या नुकिली चीजें उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा, भी कई ऐसे सामान हैं, जो आपको भूलकर भी उनके कमरे में नहीं रखना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताते हैं, जिनहें बच्चों के कमरे में गलती से भी नहीं रखना चाहिए।
बच्चों के कमरे में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए
भारी और अस्थिर फर्नीचर
अगर बच्चों के कमरे में बहुत भारी या अस्थिर फर्नीचर है, तो यह उनके लिए खतरा बन सकता है। बच्चे अक्सर खेलते-कूदते समय फर्नीचर पर चढ़ जाते हैं, जिससे उसके गिरने और चोट लगने का खतरा रहता है। हमेशा हल्के, मजबूत और दीवार से सुरक्षित तरीके से जुड़े फर्नीचर का चुनाव करें।
नुकीली और कांच की चीजें
बच्चों के कमरे में कांच के सामान, शीशे, नुकीली टेबल या धातु के सामान रखना खतरनाक हो सकता है। खेलते समय इनसे चोट लग सकती है। अगर कमरे में शीशा या कांच रखना जरूरी हो, तो उसे सुरक्षित तरीके से लगाएं और नुकीले किनारों को कवर करें।
इलेक्ट्रिक चीजों को करें दूर
बच्चों के रूम में इलेक्ट्रिक चीजों को रखने से हमेशा बचना चाहिए। इन चीजों को रखना बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे करंट लगने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए बच्चों के कमरे में प्रेस, एक्सटेंशन, झालर, बिजली की तार, ड्रायर, टेबल लैम्प जैसी इलेक्ट्रिक चीजों को रखने से बचना जरूरी है। साथ ही, कमरे में स्विच बोर्ड और पावर प्लग को भी ओपन न रखें।
इसे भी पढ़ें-बच्चों के कमरे को हमेशा साफ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
बच्चों के कमरे में भूलकर भी न रखें दवाइयां
बच्चों के कमरे में दवाइयां बिल्कुल न रखें। कई बार खेल-खेल में बच्चे कुछ भी खा लेते हैं। ऐसे में बिना जाने समझे बच्चे अपनी मर्जी से गोलियां उठाकर खा सकते हैं। इससे शरीर में रिएक्शन या किसी अन्य तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए लिक्विड या सॉलिड किसी भी तरह की मेडिसिन बच्चों के कमरे से दूर रखें।
इसे भी पढ़ें-बच्चों का कमरा रहता है अस्त-व्यस्त, इस तरह से करें सेट
कांच या चीनी-मिट्टी की शोपीस
कमरे को डेकोरेट करने के लिए कई बार माता-पाता बच्चों के कमरे में तरह-तरह के शोपीस लगाते हैं। हालांकि आपको इस बीच ध्यान रखना चाहिए कि यह कांच या चीनी-मिट्टी से बनी आइटम न हो। मिरर, वास, कांच की पेंटिंग और चीनी मिट्टी के शो पीस आदि कभी भी खेल-खेल में बच्चे गिरा सकते हैं और इसके टूटने से उन्हें खतरा हो सकता है। इन चीजों से बच्चों को चोट लगने का रिस्क बना रहता है।
इसे भी पढ़ें-किड्स रूम में अलमारी बनवाते समय इन वास्तु टिप्स को ना करें नजरअंदाज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों