बाथरूम के पाइप कई बार ब्लॉक हो जाते हैं, जिसकी वजह से तरह-तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। पाइप ब्लॉक होने से बाथरूम की नाली भी जाम हो जाती है। एक बार जब पाइप ब्लॉक हो जाए तो फिर प्लंबर की मदद लेनी पड़ जाती हैं। हालांकि, कुछ घरों में लोग खुद भी इसे ठीक करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, बाथरूम के पाइप ब्लॉक होने के पीछे कई वजह होते हैं, जिसे शुरुआत में ज्यादातर लोग नजरअंदाज करते हैं।
दरअसल, बाथरूम इस्तेमाल करते वक्त हम अक्सर ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से पाइप या फिर नाली डैमेज होने का डर रहता है। यही नहीं कई बार हम साफ-सफाई के दौरान भी कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं, जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है। आज उन्हीं आदतों के बारे में बात करेंगे, जो आपकी बाथरूम के पाइप को खराब करते हैं।
कई बार हम नहाते वक्त गंदगी जैसे शैंपू का रैपर या फिर प्लास्टिक का टुकड़ा बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। पानी में बहते हुए वो नाली के अंदर चला जाता है, जो बाद में पाइप में फंस जाता है। यही नहीं कई बार हेयर वॉश करते वक्त बाल भी पानी के साथ पाइप में जम जाते हैं। यह सब कुछ आपके बाथरूम पाइप में इकट्ठा हो जाते हैं और नाली को ब्लॉक कर देते हैं।(बाथरूम के वॉश बेसिन से आती हैं स्मेल) अगर आप भी नहाते वक्त इस तरह की गलतियां करती हैं, तो ऐसा करने बचें।
इसे भी पढ़ें:बाथरुम और किचन सिंक के आसपास मौजूद मच्छर के लार्वा को भगाने के टिप्स
बाथरूम का पाइप जाम हो जाने पर हम कई तरह के एसिड युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे पाइप फट सकता है, यही नहीं कुछ लोग नाली को साफ करने के चक्कर में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। नाली का पाइप अगर प्लास्टिक का है तो इससे डैमेज हो सकता। नाली को साफ करने का तरीका यह गलत है। इसलिए साफ-सफाई करने के लिए नेचुरल तरीका आजमाएं। अगर नाली के आसपास गंदगी इकट्ठा नहीं तो पाइप जल्दी डैमेज नहीं होंगे।
बाथरूम पाइप लीक हो रहे हैं तो उसे नजर अंदाज ना करें। दरअसल, कई बार पाइप के लीक होने से ना सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि बैक्टीरिया पनपने का भी डर रहता है। इसलिए जैसे ही पाइप लीक होने की समस्या सामने आए उसे तुरंत ठीक करवाएं। वहीं कोशिश करें कि पुराने पाइप को निकालकर नया पाइप लगवाएं। ऐसा करने से परेशानी बढ़ने से पहले रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:ये हैं दुनिया के सबसे महंगे पर्स, जानें क्या है इनमें खास
बाथरूम में पानी का जमाव होना या फिर बदबू आना, ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। दरअसल, कई बार जब पाइप पुराने हो जाते हैं और उसमें गंदगी इकट्ठा होने लगते हैं, जिसकी वजह से पानी का जमाव होना या फिर देर से पास होना जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वहीं ड्रेन से बदबू आ रही हैं तो ऐसी स्थिति में भी आपको पाइप साफ या फिर बदलने की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि 6 महीने पर एक बार प्लंबर से जरूर चेक करवाएं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।