Mon Apr 20, 2026 | Updated 01:55 PM IST
3 hacks for drying clothes on terrace other than using rope

क्या आप भी सिर्फ रस्सी पर ही सुखाती हैं कपड़े? इन 3 चीजों को देख कहेंगी- पहले क्यों नहीं बताया

गर्मियों का मौसम हो या सर्दियों की धूप, छत पर कपड़े सुखाना हम सबकी रोजाना की आदत है। ज्यादातर घरों में आज भी कपड़े सुखाने के लिए सिर्फ रस्सी का ही इस्तेमाल होता है। लेकिन आप चाहें तो कोई और तरीका भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल बाजारों में और भी कई काम की चीजें मिलती हैं, जो आपके इस काम को काफी आसान बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 12:54 IST

गर्मियों का मौसम हो या सर्दियों की धूप, छत पर कपड़े सुखाना हम सबकी रोज की आदत है। हमारे यहां भारत के ज्‍यादातर घरों में तो आज भी छत पर रस्‍सी बंधी होती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि भीगे हुए कपड़े टांगते-टांगते रस्‍सी ढीली हो जाती है। इससे कपड़े नीचे गिर जाते हैं या फिर ज्यादा कपड़े होने पर जगह ही कम पड़ जाती है। खासकर जब ज्‍वांइठट फैम‍िली हो जहां रोजाना ज्‍यादा से ज्‍यादा कपड़े धुले जाते हों तो ये परेशानी ज्‍यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी रोज-रोज के इस झंझट से परेशान हो रही हैं, तो हम आपको कपड़ों को सुखाने के ल‍िए रस्‍सी के अलावा कुछ और चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। इससे कपड़े भी सूख जाएंगे और आप इन्‍हें कम पैसे में बाजार से खरीद भी सकती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आप रस्सी की जगह ट्राई कर सकती हैं।

फोल्डिंग क्लॉथ ड्रायर स्टैंड

आजकल ज्‍यादातर लोग फोल्डिंग क्लॉथ ड्रायर स्टैंड का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। मैं रेंट पर रहती हूं और छत पर मुझे कपड़े सुखाने के ल‍िए रस्‍सी पर जगह नहीं म‍िलती है। इसल‍िए मैंने फोल्डिंग क्लॉथ ड्रायर स्टैंड खरीद ल‍िया। इसमें में आएक साथ कई कपड़े टांगती हूं। इसकी खास बात ये है कि काम खत्म होने के बाद इसे मोड़कर एक तरफ आप रख सकती हैं, जिससे ये जगह भी नहीं घेरेगा।

clothes drying solutions

image credit- Lifelong Store/pinterest

स्टील या एल्यूमिनियम ड्राइंग रॉड

आप चाहें तो छत या बालकनी में फिक्स रॉड भी लगवा सकती हैं। ये मजबूत होती हैं और लंबे समय तक चलती भी हैं। इसकी खास बात ये है क‍ि रस्सी की तरह इसे बार-बार बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। हैवी कपड़े जैसे जींस या कंबल भी इसमें आसानी से सुखाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कपड़ों को भिगाने के लिए महंगे डिटर्जंट पाउडर पर नहीं करने होंगे पैसे खर्च, इस 1 रुपये की चीज से साफ हो जाएंगी गंदगी

folding cloth dryer stand

वॉल माउंटेड ड्रायर (दीवार पर लगने वाला स्टैंड)

अगर आपकी छत या बालकनी छोटी है, तो ये ऑप्शन आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकता है। इसे दीवार पर लगाया जाता है। आप जरूरत पड़ने पर इसे खोलकर दूसरी जगह श‍िफ्ट भी कर सकती हैं। चाहें तो इसे बंद करके भी रख सकती हैं। इससे जगह भी बचती है और कपड़े भी अच्छे से सूख जाते हैं। कपड़ों के ये हैक्स आपके काम को आसान बना देंगे।

इसे भी पढे़ं- शर्ट का पीला कॉलर अब चमकेगा दूध जैसा सफेद, वॉशिंग मशीन में डालने से पहले बस लगा दें यह 1 चीज

wall mounted clothes dryer

image credit- Magic Metal Store /amaine

हैंगर स्टैंड या क्लिप हैंगर

छोटे कपड़े जैसे मोजे, रूमाल या बच्चों के कपड़े सुखाने के लिए क्लिप हैंगर एक बहुत बढ़‍िया ऑप्‍शन है। इसे आप आसानी से कहीं भी टांग सकती हैं। इससे कपड़े उड़ते भी नहीं हैं और जल्दी सूख भी जाते हैं।

तो अगर आप भी कपड़ाें को सुखाने के ल‍िए अभी तक रस्‍सी का ही इस्‍तेमाल करती आ रही थीं, तो ये तरीका भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।