
हाल ही में आईआईटी खड़गपुर के एलुमनाई सेल की तरफ से 22वीं वार्षिक एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम 9 से 11 जनवरी के बीच हुआ और ये संस्थान के प्लैटिनम जुबली सेलिब्रेशन का हिस्सा था। इस तीन दिन के इवेंट में रूबी बैच (1976), सिल्वर बैच (1986) और पर्ल बैच (2001) के पूर्व छात्रों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। ये अध्यापकों, वर्तमान विद्यार्थियों और पुराने स्टुडेंट्स के बीच रिश्ता मजबूत करने की एक पहल थी। इसमें छात्रों को पूर्व विद्यार्थियों से बात करने और कुछ सीखने का मौका भी मिला।

इस एलुमनाई प्रोग्राम की शुरुआत कैंपस टूर के साथ हुई और इसमें एलुमनी को शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास को देखने का एक मौका मिला। कॉलेज के इंस्फ्राटक्चर और नवीनीकरण पर भी पूर्व विद्यार्थियों ने गौर किया। इस दौरान पूर्व छात्रों को फैकल्टी के सदस्यों से बातचीत करने के साथ शैक्षणिक, रिसर्च और तकनीकी विकास के बारे में गहराई से जानने का भी मौका मिला। यही नहीं कैंपस टूर के दौरान, पूर्व छात्रों ने अपने आवासीय हॉल में जाकर कॉलेज की पुरानी यादों को भी ताजा किया।

इस एलुमनाई कार्यक्रम के दौरान 2.2 मील की मिनी मैराथन भी आयोजित की गई। यह पहल सभी पुराने छात्रों के लिए एक खास अवसर था। इसमें सभी एज ग्रुप के पूर्व छात्रों ने भाग लिया। ये पहल सभी के पार्टिसिपेशन और कॉलेज की एकता को दर्शाने के लिए थी।

इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इसमें बंदिश बैंड और मदारी बैंड ने लाइव प्रस्तुति दी। सभी दर्शकों ने इसे खूब सराहा और इसका आनंद लिया।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के आखिर में बेहतरीन डिनर पार्टी, बोनफायर और डीजे नाइट का आयोजन किया गया। संस्थान के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लैटिनम जयंती के उपलक्ष्य पर नए और पुराने छात्रों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाना था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।