Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:59 AM IST
 kumbh love horoscope 2026

Kumbh Love Rashifal 2026: पुराने प्यार की होगी वापसी या बढ़ेगी तकरार? जानें शनि और गुरु का बड़ा खेल; जानें कुंभ वार्षिक प्रेम राशिफल

कुंभ राशि वाले रिश्तों में स्वतंत्रता, समझ और मानसिक जुड़ाव को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। वे ऐसे पार्टनर को पसंद करते हैं जो उनके विचारों को समझे और उनकी व्यक्तिगत आज़ादी का सम्मान करे। साल 2026 में प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनुभव, संवाद और भावनात्मक समझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Editorial
Updated:- 2025-12-22, 19:43 IST

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें कर्म, न्याय और जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है। कुंभ राशि के जातक प्रेम संबंधों में भावनाओं से अधिक मानसिक जुड़ाव को महत्व देते हैं। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो उनके विचारों को समझे, उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करे और बिना किसी दबाव के साथ निभाए। यही कारण है कि कुंभ राशि के लोग रिश्तों में गहराई चाहते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें बंधन का एहसास होता है, वे असहज महसूस करने लगते हैं।

वर्ष 2026 कुंभ राशि के प्रेम जीवन के लिए अनुभवों से भरा रहेगा, जहां सही समझदारी और संवाद रिश्तों को मजबूत बना सकता है, जबकि लापरवाही दूरी बढ़ा सकती है। 2026 में कुंभ राशि का लव और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? आइए एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें।

कुंभ राशि प्रेम जीवन 2026 (Aquarius Love Relationship Horoscope 2026)

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे कुंभ राशि के जातकों को वर्ष 2026 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर गोपनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। जून का महीना रोमांच और नजदीकियों से भरा रह सकता है, लेकिन सितंबर में रिश्तों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत होगी। साल के दूसरे हिस्से में पुराने प्रेम संबंधों की वापसी संभव है, जिससे भावनात्मक उलझनें भी बढ़ सकती हैं। इस वर्ष अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखने से बचें, क्योंकि इससे दूरी बढ़ सकती है। भावनाओं को दबाने की बजाय खुलकर संवाद करना ही रिश्तों को बचाने का सबसे बेहतर तरीका रहेगा। मार्च और अप्रैल के महीने प्रेम जीवन के लिए विशेष सावधानी का संकेत देते हैं।

Aquarius

कुंभ राशि वैवाहिक जीवन 2026 (Aquarius Zodiac Marriage Horoscope 2026)

विवाहित कुंभ राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी संवेदनशील रह सकती है। वर्ष की पहली तिमाही में संवाद की कमी या छोटी गलतफहमियों के कारण वैवाहिक जीवन में असंतोष महसूस हो सकता है। हालांकि, अक्टूबर 2026 के बाद देवगुरु बृहस्पति के दूसरे गोचर से रिश्तों में स्थिरता और समझ बढ़ेगी। अप्रैल से सितंबर तक का समय विवाह और दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और इस दौरान विदेश यात्रा या लंबी ट्रिप के योग भी बन सकते हैं। हालांकि, अक्टूबर के बाद किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी। साल के अंत तक रिश्तों में भावनात्मक परिपक्वता आएगी। सिंगल कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर से दिसंबर के बीच सगाई या विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।

More For You

यह भी पढ़ें- 2026 में कुंभ राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, अमीर बनने के ये 3 उपाय एस्‍ट्रोलॉजर से जानें

कुंभ राशि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए उपाय 2026 (Aquarius Zodiac Love and Marriage Remedies 2026)

कुंभ राशि के जातकों को इस वर्ष अधिक से अधिक सफेद वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।

  • शिव मंदिर में जाकर के शिव जी को सफेद गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए।
  • अपने घर नॉर्थ वेस्ट डायरेक्शन में अपने पार्टनर की या फिर अपनी जॉइंट फोटो लगाना चाहिए और विशेष रूप से इस स्थान को साफ सुथरा रखना चाहिए।
  • ॐ क्लीं कृष्णाय नमः इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए।
  • Rose Quartz का ब्रेसलेट धारण करना चाहिए।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी पंडित सौरभ त्रिपाठी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;