herzindagi
image

Uttar Pradesh Famous Market: महिलाओं के लिए जन्नत है उत्तर प्रदेश का ये मार्केट, शॉपिंग के लिए है फेमस

Uttar Pradesh Famous Market: अगर आप भी सस्ते में कपड़े और बाकी सामान खरीदना चाहती हैं, तो आप उत्तर प्रदेश के इस प्रसिद्ध बाजार में खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको थोक में चीजें मिल जाएगी।
Editorial
Updated:- 2025-06-05, 19:48 IST

महिलाएं शॉपिंग का नाम सुनते ही खुशी से झूम उठती है। यही नहीं कुछ महिलाएं तो ऐसी है, जो शॉपिंग के लिए दूर-दूर तक जाना पसंद करती है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश की रहने वाली है या अगर आप यूपी साइड घूमने के लिए लखनऊ, कानपुर जैसी जगह का प्लान कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे खास शॉपिंग मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आपको कम कीमत पर अच्छे और सस्ते सामान मिल सकते हैं। आईए जानते हैं इस खास मार्केट के बारे में।

उत्तर प्रदेश का फेमस बाजार 

1 - 2025-05-01T193307.037

वैसे तो उत्तर प्रदेश में बहुत सारे मार्केट हैं। लेकिन अगर आप कपड़े खरीदने के लिए कोई मार्केट खोज रही है, तो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मार्केट बहुत ज्यादा फेमस है, जहां आपको न सिर्फ कपड़े बल्कि जूते, चप्पल, किताबें, डेकोरेशन के समान सब कुछ इस बाजार में आपको सस्ते दामों में मिल सकता है। हम बात कर रहे हैं लखनऊ के अमीनाबाद बाजार की। इस बाजार को बेहद पुराना बाजार भी कहा गया है।

अमीनाबाद बाजार

लखनऊ में मौजूद अमीनाबाद बाजार खासकर महिलाओं के लिए भी बेहद फेमस माना जाता है। यहां आपको डेली वियर में पहनने के लिए टॉप, कैपरी से लेकर शादी ब्याह में पहनने के लिए लहंगे कपड़े साड़ी दुपट्टा जैसी हर चीज कम कीमत पर मिल सकती है। यह बाजार आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ-साथ फुटवियर के लिए भी बेहद फेमस माना गया है।

यह भी पढ़ें: Best Saree Market: मध्यप्रदेश में साड़ियों के लिए फेमस है ये बाजार, एक बार खरीदारी करने के बाद बार-बार मार्केट जाने का करेगा मन

फुटवियर के लिए भी फेमस है ये मार्केट

2 - 2025-05-01T193308.730

अगर आपकी कोई कपड़े दुकान है और आप थोक में कपड़े या फुटवियर खरीदने का सोच रही हैं, तो आप इस बाजार से सस्ते में थोक में कपड़े लेकर जा सकती हैं। अगर आप चिकनकारी के कपड़े सस्ते में खरीदना चाहती है, तो यह बाजार चिकनकारी कपड़ों के लिए भी काफी प्रसिद्ध माना गया है। इसे चिकनकारी का हब भी कहा जाता है। आप इस बाजार से ऐतिहासिक वस्तुएं भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Cheapest Lehenga Market: लहंगे के लिए नहीं खर्च करने होंगे हजारों रुपए, इस बाजार में मिलेगी कम कीमत में एक से एक डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।