herzindagi
Delhi market shopping street

दिल्ली के 3 मशहूर बाजार, जहां मिलता है सबसे सस्ता सामान

दिल्ली में कई सारी मार्केट हैं जिन्हें आपने कई बार एक्सपलोर किया होगा। लेकिन कुछ ऐसी मार्केट हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-09, 11:07 IST

जब भी शॉपिंग का नाम आता है तो दिमाग में दिल्ली की मार्केट आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से आप कोई भी सामान सस्ते में खरीद सकती हैं। बाहर से आने वाले लोग भी यहीं इन्हीं मार्केट से अपनी जरूरत का सामान खरीदते हैं। लेकिन इनमे से भी कुछ मार्केट ऐसी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं उन्हें ये नहीं पता होता कि यहां से भी अच्छे और पॉकेट फ्रेंडली सामान मिलते हैं। आपको बता दें कि ये मार्केट दिल्ली के जनपथ में मौजूद है। जहां पर आपको हैंडमेड चीजें सबसे अच्छी मिलती है। चलिए आपको बताते हैं इन बाजारों के बारे में जो जनपथ में मौजूद हैं।

गुजराती मार्केट

Gujrati market

अगर आपको गुजरात में तैयार हुई हैंडमेड चीजें पसंद है तो इसके लिए अब आपको इतनी दूर का सफर करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको दिल्ली के जनपथ में पहुंचना होगा। जहां पर गुजराती मार्केट मौजूद है। ये मार्केट अपनी हैंडमेड बैग, चादरें, कुर्ते और शिल्पकार के लिए काफी फेमस है। आप इस मार्केट को और अच्छे से एक्सपलोर करेंगी तो झूमके और रिंग की बहुत अच्छी दुकाने भी आपको यहां दिखाई दे जाएगी। जिसे आप किसी भी ओकेजन और फेस्टिवल में स्टाइल कर सकती हैं। ये बाजार मेट्रो स्टेशन के लेन में ही लगता है। जैसे ही आप बाहर निकलेंगी ये बाजार आपको दिखाई दे जाएगा।

तिब्बती मार्केट

market in delhi

सिल्वर ज्वेलरी, कपड़े, कांच हो या फिर प्लास्टिक का सामान हर चीज यहां पर अच्छी मिलती है। अगर आपको अपने लिए अच्छी कुर्ती या फिर बैग खरीदने हैं तो इस मार्केट (नोएडा की इंदिरा मार्केट) को आप एक्सपलोर कर सकती हैं। यहां आपको सभी चीजें अच्छे दाम पर मिलेंगी। इस मार्केट की खास बात ये है कि यहां पर पुराने जमाने की ज्वेलरी के डिजाइन भी आपको मिलते हैं। ऐसे में एंटीक ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाएं इन्हें खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। आप यहां जरूर आएं और मार्केट से शॉपिंग करके जाए।

इसे भी पढ़ें: इस मार्केट में 100 रूपये में मिलता है सामान, सर्दियों की शॉपिंग के लिए है बेस्ट

स्ट्रीट मार्केट

Street market in delhi

जनपथ की सड़क पर लगा बाजार आपको सरोजनी नगर की याद दिलाता है। लेकिन आपको यहां सरोजनी जैसी सेल तो नहीं लेकिन हां ट्रेंडी कपड़े, चश्मे, डेनिम शर्ट और जंपसूट (जंपसूट मार्केट) मिल जाएंगे। जिन्हें खरीदकर आप पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। यहां पर आपको बैग के भी काफी अच्छी कलेक्शन मिल जाएगी। इस मार्केट की खास बात ये है कि आपको यहां सामान के साथ-साथ खाने पीने की चीजें भी मिलेंगी। जिन्हें एन्जॉय करते-करते आप अपनी शॉपिंग पूरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर

मार्केट में मिलते हैं ये सामान

  • इस मार्केट में आपको घर को सजाने के सामान भी मिल जाएंगे।
  • आप यहां से अपने लिए अच्छे फुटवियर भी खरीद सकती हैं।
  • अगर किसी को एंटीक चीजों का शौक है तो वहां से आपको ये चीजें भी मिल जाएगी।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik/ Herzindagi 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।