दिल्ली की मार्केट बेहद फेमस है, लेकिन हर बार सरोजिनी और लाजपत नगर मार्केट जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में लोकल मार्केट ही याद आती है। क्या आप कभी जनकपुरी गई हैं? यहां के कैफेज से लेकर लोकल मार्केट तक, कई चीजें फेमस है। खासतौर पर जनकपुरी वेस्ट के पास लगने वाली विकास पुरी मार्केट की बात ही अलग है। यह लोकल मार्केट है, जहां पर सामान खरीदने दूर-दूर से लोग आते हैं।
सर्दियां आ गई हैं। अब ठंड के कपड़ों की खरीदारी करने का समय आ गया है। आप विकास पुरी मार्केट से सस्ते में जमकर शॉपिंग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कि यहां से आप क्या-क्या खरीद सकती हैं? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ठंड का मौसमशुरू हो चुका है। ऐसे में स्वेटर, जैकेट और कोट की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। क्या आप भी अपने वॉर्डरोब में अच्छे और डिजाइनर स्वेटर का कलेक्शन रखती हैं? इस बार स्वेटर की शॉपिंग के लिए आपको सरोजिनी की जगह विकास पुरी की मार्केट का चक्कर लगाना चाहिए। इस मार्केट में आपको 100 रूपये में स्वेटर और कोट मिल जाएंगे। अब आपको लग रहा होगा कि इतने पैसे में क्वालिटी क्या ही होगी? लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां मिलने वाले स्वेटर एकदम सही कंडीशन में होते हैं।
आउटफिट के साथ सही ज्वेलरी होना जरूरी होता है। आजकल ज्वेलरी में रोजाना कुछ न कुछ नया कलेक्शन आता रहता है। ऑक्सीडाइज्ड और बोहो ज्वेलरी ट्रेंड में है। खासतौर पर इयररिंग्स का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। किसी भी आउटफिट के साथ अगर मैचिंग इयररिंग्स मिल जाए तो बात बन जाती है।
क्या आप ऑनलाइन महंगे-महंगे इयररिंग्स ऑर्डर करती हैं? जिसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं। अब आपको अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप सस्ते में इयररिंग्स खरीदना चाहती हैं तो आपके लिए विकासपुरी की मार्केट एकदम बेस्ट है। यहां आपको केवल 30 रूपये में ट्रेंडी इयररिंग्स मिल जाएंगे। केवल इयररिंग्स ही नहीं यहां से आफ हर टाइप की ज्वेलरी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर
ठंड आ गई है। ऐसे में शूज की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। विकास पुरी की मार्केट में फुटवियर की भरमार है। यहां से आप केवल 150 रूपये में चप्पल खरीद सकती हैं।(गुड़गांव लोकल मार्केट)
इसे भी पढ़ें:उत्तम नगर वेस्ट की फ्राइडे मार्केट से सिर्फ 100 रुपये में खरीदें ये चीजें
विकास पुरी की यह मार्केट गुरुवार के दिन ही लगती है। यह मार्केट बेहद लंबी है। गुरुवार के दिन यहां काफी भीड़ होती है। इसलिए सही समय पर पहुंचकर शॉपिंग करें। (विनोद नगर मार्केट कहां है)
विकास पुरी की मार्केट जनकपुरी वेस्ट के पास है। यहां जाने के लिए आपको ब्लू लाइन मेट्रो से ट्रैवल करना होगा। इसके बाद आपको मार्केट के लिए रिक्शा मिल जाएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।