herzindagi
Sonipat Haryana Local And Cheap Markets

सगाई की शॉपिंग के लिए सोनीपत के ये बाजार हैं बेस्ट, सस्ते में मिलती है हर चीज...नहीं पड़ेगी दिल्ली आने की जरूरत

Sonipat Haryana Local And Cheap Markets: क्या आप भी शादी और सगाई की शॉपिंग के लिए सस्ते मार्केट ढूंढ रहे हैं, तो आपको सोनीपत जाना चाहिए। सोनीपत में कई ऐसे बाजार हैं, जहां आप शादी की शॉपिंग कर सकते हैं। आइए जानें, सोनीपत में सस्ते बाजार कौन-से हैं?  
Editorial
Updated:- 2025-06-08, 14:37 IST

Sonipat Cheap Markets Engagement Shopping: शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई शादी की शॉपिंग को लेकर काफी चिंता में रहता है। इस वक्त लोग खूब सगाई कर रहे हैं। अगर आप भी सगाई करने वाली हैं और अपनी शॉपिंग को लेकर टेंशन में हैं, तो अब आपकी मुश्किल हो चुकी है। आप अगर दिल्ली एनसीआर या हरियाणा में रहती हैं, तो आपको सोनीपत में शॉपिंग करनी चाहिए। 

पानीपत अपने थोक सामान के लिए जाना जाता है। यहां ऐसे कई बाजार हैं, जहां थोक में चीजें मिलती हैं। दिल्ली एनसीआर वाले भी यहां वीकेंड पर शॉपिंग करने जाते हैं। यहां आप सगाई की शॉपिंग के लिए भी कई बाजार एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानें, सगाई की शॉपिंग के लिए सोनीपत के सस्ते बाजार कौन-से हैं? सोनीपत के कौन-से बाजारों में सस्ते कपड़े मिलते हैं?

यह भी देखें- सस्ते में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं गुड़गांव के ये लोकल मार्केट

सोनीपत सेक्टर 15 बाजार

Sonepat Sector 15 Market

अगर आप सगाई के लिए सस्ते लहंगे, कपड़े और फुटवियर लेना चाहते हैं, तो आपको सोनीपत के सेक्टर 15 बाजार में जाना चाहिए। यह बाजार सस्ता और बहुत ही किफायती है। यहां बहुत-सी चीजें आपको बिना भटके एक ही जगह आराम से मिल जाएंगी। यहां आपको बहुत-सी चीजें थोक पर भी मिल जाएंगी। 

कुंडली बाजार

अगर आप कम बजट में सगाई और शादी की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आपको कुंडली बाजार जाना चाहिए। सोनीपत के इस मार्केट में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, और घरेलू चीजें काफी किफायती दामों पर मिल जाती हैं। यहां आप सगाई की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं। 

ओमेक्स सिटी बाजार

Omaxe City Market

ओमेक्स सिटी मार्केट बहुत ही मॉर्डन है। यहां आपको काफी चीजें कम दामों में मिल जाएंगी। शादी और सगाई के लिए यहां आप कम दामों में कपड़े और फुटवियर जैसी चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां हर तरह का घरेलू सामान आपको आराम से मिल जाएगा। 

सनौली रोड मार्केट

Sanauli Road Market

सूती, सिल्क, ब्लेंकट और बेडशीट जैसी चीजें लेने के लिए आपको सोनीपत के सनौली रोड मार्केट जरूर जाना चाहिए। यहां आपको आपके बजट में ही सगाई का अच्छा खासा सामान मिल जाएगा। यहां आपको बिना ज्यादा भटके ही हर चीज आसपास ही मिल जाएगी। यहां आपको कपड़ों के लिए कच्चा माल भी आराम से मिल जाएगा। इससे आप सगाई के लिए खुद से ही ड्रेस को कस्टमाइज करवा सकते हैं। 

यह भी देखें- शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं हरियाणा के ये सस्ते बाजार, नहीं पड़ेगी दिल्ली के चक्कर काटने की जरूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।