herzindagi
image

Ramadan 2025 Market: रमजान पर पहनने के लिए दिल्ली की इस मार्केट से खरीदें ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

शॉपिंग के लिए दिल्ली जा रही हैं, तो ज्वेलरी खरीदने के लिए पहाडगंज जरूर जाएं। यहां पर आपको अच्छे डिजाइन वाली ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-03-07, 19:30 IST

रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में हर कोई अपने लिए शॉपिंग कर रहा है। किसी को घर के सामान की शॉपिंग करना पसंद है, तो कुछ लोग अपने लिए कपड़े और ज्वेलरी की शॉपिंग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर दिन इफ्तार पार्टी रखी जाती है। पार्टी में तैयार होकर जाना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में आप भी दिल्ली की पहाड़गंज मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं। इस मार्केट में काफी अच्छे डिजाइन वाली ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अच्छी नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं इस मार्केट के बारे में जहां से आप अपने लिए ज्वेलरी शॉपिंग कर सकती हैं।

मार्केट से खरीदें ये ज्वेलरी

Jewellery shopping

आप पहाड़गंज मार्केट से अगर शॉपिंग करने के बारे में सोच रही हैं, तो यहां से आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको यूनिक डिजाइन वाली ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप इफ्तार पार्टी के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी में आपको डिजाइंस भी अलग-अलग देखने को मिलेंगे। इससे आप सुंदर लगेंगी। साथ ही, आपका लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसे आप 100 से 1,000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इस तरह करें ज्वेलरी शॉपिंग

आप ज्वेलरी शॉपिंग करना चाहती हैं, तो साथ में अपनी ड्रेस को जरूर लेकर आएं। इससे आप ज्वेलरी सेट को मैचिंग करके देख पाएंगी। साथ ही, पार्टी में पहनने के लिए सही ज्वेलरी को चूज कर पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार चेंज करवाने के लिए मार्केट में आना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से चक्कर के साथ-साथ किराया डबल लगता है। इसलिए आपको कोशिश करनी है कि आप ज्वेलरी को सही चूज करें और जितने की जरूरत है उतनी ही ज्वेलरी की खरीदारी करें।

इसे भी पढ़ें: Weekly Market: ईस्ट दिल्ली के इन इलाकों में लगता है सबसे सस्ते वीकली बाजार, यहां से खरीदें अच्छे सामान 

इस तरह पहुंचे मार्केट

Shopping tips (3)

इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप ऑटो या बस से जा सकते हैं। ये सभी चीजें आपको मार्केट के बाहर छोड़ देंगे। साथ ही, आप फिर पैदल इस मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं। इसके बाद आप वापस भी आपको इसी तरीके से आना है। ऑटो आपको मेट्रो स्टेशन या घर छोड़ देगा। इससे आपको वहां से आने जाने की दिक्कत नहीं होगी। ये मार्केट सुबह 10 बजे खुलती है रात 11 बजे तक खुलती है।

इसे भी पढ़ें: Shopping Tips: चांदनी चौक के इस बाजार से करें इन फैशन आइटम्स की खरीदारी, जानें कैसे पहुंचें

इस बार ज्वेलरी शॉपिंग के लिए पहाड़गंज की इस मार्केट को एक्सपलोर करें। इससे आपको महंगी ज्वेलरी शॉपिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको यहां पर सस्ती ज्वेलरी मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Meta ai

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।