herzindagi
image

Weekly Market: ईस्ट दिल्ली के इन इलाकों में लगता है सबसे सस्ते वीकली बाजार, यहां से खरीदें अच्छे सामान

सस्ते सामानों की शॉपिंग करनी है, तो इसके लिए वीकली बाजार से जाकर शॉपिंग करें। यहां पर आपको हर तरह का सामान कम दाम में मिल जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 19:45 IST

जब भी सस्ते कपड़ों या अन्य सामानों की शॉपिंग करने की बात आती है, तो हम दिल्ली के मशहूर बाजारों को सर्च करते हैं। इसमें सबसे पहला नाम सरोजिनी नगर का आता है। यहां पर कपड़े सस्ते मिलते हैं। लेकिन जाना दूर पड़ता है। ऐसे में आप इन बाजारों को छोड़कर अपने आसपास लगने वाले वीकली बाजार को सर्च करें। यहां पर आपको अच्छे कपड़ों से लेकर फैशन के और भी सामान मिल जाएंगे। ईस्ट दिल्ली के कई सारे इलाके ऐसे हैं जहां पर गुरुवार बाजार लगता है। आप भी इसी बाजार से जाकर शॉपिंग कर सकते हैं।

शकरपुर का गुरुवार बाजार

shopping market

आप अगर सस्ते सामानों को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आप शकरपुर इलाके में हर गुरुवार को लगने वाले बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको अलग-अलग तरह के कपड़े, जूते, बैग, और बहुत कुछ मिलता है। यहां का माहौल बहुत ही भीड़-भाड़ वाला होता है, और आप अपनी पसंदीदा चीज़ों को अच्छे दामों में खरीद सकते हैं। साथ ही, इन्हें किसी भी पार्टी या फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यहां से कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं।

सीलमपुर का गुरुवार बाजार

सीलमपुर में भी हर गुरुवार को बाजार लगता है। इस बाजार में कई सारे अलग-अलग चीजों की शॉपिंग करने के लिए लोग आते हैं। लेकिन अगर आप कपड़ों की शॉपिंग के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। मार्केट में अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़े मिलते हैं। साथ ही, आप चाहें तो कपड़ों को मीटर के हिसाब से करवा कर भी लेकर जा सकते हैं। ये भी आपको सस्ते मिल जाएंगे। इसके अलावा ज्वेलरी और जूते भी यहां मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mere Shehre Ka Jalwa: घूमने जा रहे हैं आगरा, तो इन बाजारों से करें कम खर्च में कपड़ों की शॉपिंग

लक्ष्मी नगर का गुरुवार बाजार

Shopping tips (2)

लक्ष्मी नगर का गुरुवार बाजार काफी फेमस है, यहां पर आपको सस्ती कीमतों पर विभिन्न प्रकार के सामान मिलते हैं, जैसे कपड़े, जूते, ज्वेलरी और बैग यह बाजार खासकर कपड़ों के लिए ही जाना जाता है। यहां से भी आप अच्छे और सस्ते कपड़े खरीदकर इन्हें वियर कर सकते हैं। साथ ही, इन्हें पार्टी में स्टाइल करके सरोजिनी वाला स्टाइल मार सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Shopping Mere Sheher Ka Jalwa: उदयपुर की जगदीश मार्केट से करें रेडीमेड कपड़ों की शॉपिंग

इस बार आपको सरोजनी या जनपथ जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप गुरुवार बाजार से ही सस्ते और अच्छे सामानों की शॉपिंग करके अपने को तैयार कर सकते हैं। बस आपको सही फैब्रिक और डिजाइन की जानकारी होनी चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-  meta ai

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।