शॉपिंग करना हमें सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसलिए जब भी हमें मौका मिलता है अक्सर हम अलग-अलग मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन हर बार एक ही मार्केट में जाकर हम बोर हो जाते हैं। इसकी वजह से हम ज्यादातर सामान ऑनलाइन मंगवाते हैं। इस बार आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने की जरूरत नहीं है। आप नोएडा के सेक्टर 34 में लगे शुक्रवार बाजार से अपने लिए कपड़ों से लेकर फुटवियर तक की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर सामान अच्छा और सस्ता मिलता है। चलिए आपको बताते हैं इस शॉपिंग मार्केट के बारे में।
कपड़ों की खरीदारी हम सबसे ज्यादा बाजार से करना पसंद करते हैं। अगर आपको भी इसी तरह का शौक है, तो इसे पूरा करने के लिए आप इस बार सेक्टर 34 में लगे शुक्रवार बाजार जरूर जाएं। यहां पर आपको डेली वियर से लेकर ऑफिस वियर तक के कपड़े मिल जाएंगे। यहां से आप साड़ी से लेकर शर्ट या टी-शर्ट भी खरीद सकती हैं। यह सभी चीजें आपको 100 से 500 रुपये में अच्छे फैब्रिक में मिल जाएगी।
ज्वेलरी मार्केट में अक्सर देखने को मिल जाती है। लेकिन कहीं महंगी मिलती है, तो कहां सस्ती मिलती है। नोएडा के सेक्टर 34 में लगने वाले शुक्रवार बाजार से आप कम पैसों में फैशन ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। त्योहारों पर आप यहां से ज्वेलरी के साथ-साथ चूड़ियों की भी खरीदारी कर सकती हैं। यहां सस्ते और अच्छे सामान मिलते हैं।
आप इस मार्केट से अपने रोजाना या बाहर पहनने वाले फुटवियर की शॉपिंग भी कर सकती हैं। यह सारे फुटवियर आपको 200 से 500 रुपये में अच्छे डिजाइन में मिल जाएंगे। इस तरह के फुटवियर को आप चाहें तो ऑफिस या किसी पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।
इस मार्केट में जाने के लिए आपको सेक्टर 16 आना है। यहां से सीधा ऑटो पकड़कर सेक्टर 34 पहुंचना है। वह आपको मार्केट के बाहर उतारेगा। वहां से मार्केट लगनी शुरू हो जाती है। यह मार्केट शाम को 5 बजे लगती है और रात 11 बजे तक लगी रहती है। आप इस मार्केट में जरूर जाएं और अपने लिए शॉपिंग करने आएं।
इसे भी पढ़ें: Shopping Tips: सस्ते कपड़ों की खरीदारी करते समय ये बातें जानना है जरूरी
इस बार नोएडा के अट्टा या इंदिरा मार्केट नहीं बल्कि सेक्टर 34 में लगने वाले शुक्रवार बाजार को एक्सप्लोर करें। यहां पर आपको फैशन के सारे सामान मिल जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।