आज ईद का पाक त्योहार है। त्योहार के समय सबसे ज्यादा कपड़ों की शॉपिंग की जाती है। आखिर क्यों न खरीदें, साल में एक-दो बार ही तो त्यौहार आते हैं।
क्या आप भी इस ईद ट्रेडिशनल वियर में शरारा पहनने की सोच रही हैं? आजकल शरारा का फैशन ट्रेंड में है। इसलिए आपको इसमें कई डिजाइंस मिल जाएंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन मार्केट से आप किफायती दाम में शरारा सेट खरीद सकती हैं।
विनोद नगर वेडनेस मार्केट
विनोद नगर वेस्ट में वीकली मार्केट लगती है। यहां का बुधवार बाजार देखने लायक होता है, क्योंकि इस मार्केट में ऐसी कोई चीज नहीं होगी जो आपको न मिले। खासतौर पर कपड़ों की खरीदारी के लिए आप इस मार्केट को चुन सकती हैं। यहां आपको 100 रूपए में टॉप, कुर्ती और फुटवियर मिल जाएंगे। यही नहीं, शरारा सेट की शॉपिंग के लिए भी आप विनोद नगर जा सकती हैं। यहां आपको 500-700 रुपए की रेंज में सेट मिल जाएगा।
आर्य समाज मार्केट
दिल्ली को लोकल मार्केट्स बेहद अच्छी होती हैं। कई बार इन बाजारों में वह सामान मिलता है, जो आपको अन्य मार्केट न मिल पाए। ईद का त्यौहार बस कुछ दिन ही दूर है। ऐसे में क्या आपने भी कपड़ों की शॉपिंग शुरू कर दी है।
इस बार सरोजिनी और लाजपत नगर मार्केट के बजाय आपको उत्तम नगर ईस्ट की आर्य समाज मार्केट जाना चाहिए। इस मार्केट में आपको बेहद सुंदर-सुंदर शरारा सेट मिलेंगे। आपको यह मार्केट जरूर पसंद आएगी, क्योंकि यहां से आप सही दाम में कम से कम 2-3 जोड़ी शरारा खरीद पाएंगी।
कैसे पहुंचें?
उत्तम नगर ईस्ट जाने के लिए ब्लू लाइन से ट्रैवल करें। मेट्रो से उतरकर कुछ ही दूरी पर आपको बाजार दिख जाएगा। आप चाहें तो 10 रुपए में रिक्शा भी कर सकती हैं।(मधु विहार मार्केट से खरीदें ये सामान)
इसे भी पढ़ें:सरोजनी से भी कम दाम में मिलती हैं यहां चीजें, उत्तम नगर की इस मार्केट को करें एक्सप्लोर
मंडावली
क्या आपने ईद के त्यौहार के लिए कपड़े खरीद लिए हैं? अगर नहीं और आप मार्केट जाने की सोच रही हैं तो मंडावली जाएं। मंडावली मार्केट भी एथनिक वियर के लिए काफी अच्छी है। यहां आपको 1000 रुपए की अंदर शरारा का सेट मिल जाएगा।
कैसे पहुंचें?
मंडावली जाने के लिए वेस्ट विनोद नगर जाएं। वहां से आप रिक्शा से मंडावली मार्केट जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ईद के लिए नई दिल्ली की इन जगहों से करें शॉपिंग
अट्टा मार्केट
नोएडा भी शॉपिंग के लिए एक अच्छी जगह है। नोएडा सेक्टर 18 में लगने वाली अट्टा मार्केट से दूर-दूर से लोग शॉपिंग करने आते हैं। त्योहार के मौके पर इस बाजार में नया-नया माल भी आता है। ईद के लिए अगर आप शॉपिंग करना चाहती हैं तो यहां से ट्रेडिशनल वियर खरीदें।
यहां आपको शरारा के बेहद सुंदर और यूनिक डिजाइंस मिलेंगे। यह बाजार रोड़ साइड लगता है। इसलिए यहां भीड़ बेहद ज्यादा होती है। यहां दुकान और स्टॉल दोनों में अच्छा सामान मिलता है। इस बाजार तक जाने के लिए नोएडा सेक्टर 18 वाली मेट्रो लें। आपको इसके लिए ब्लू लाइन से सफर करना होगा। मेट्रो से उतरते ही आपको ग्राहकों की भीड़ नजर आएगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों