आजकल की भागदौड़ में अपने लिए सही चीज़ चुनना बहुत मुश्किल है। खास तौर पर तब जब आप घर से दूर रह रही हों या फिर घर में ज्यादा जगह न हो। मेरे साथ खाने-पीने को लेकर काफी समस्या होती थी। सबसे पहले इसलिए क्योंकि खाने-पीने की चीज़ों को लेकर सही से इंतजाम नहीं हो पाता। बाहर रहने वाले लोगों को जगह से लेकर बिजली के बिल तक हर चीज़ की समस्या होती है और ऐसे में कौन ध्यान रखे। थोड़ा हेल्दी खाना खाने के लिए मैंने भी BMS Lifestyle Nutri 400-Watt Blender ले लिया। ये सोचकर की इससे स्मूदी से लेकर मसालों और चटनी तक सब कुछ पीस लिया जाएगा। इसे लेकर मेरा रिव्यू कैसा रहा और क्या मैं इसे दूसरों को रिकमेंड करूंगी इसे जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि इस प्रोडक्ट को लेकर कंपनी क्या दावा करती है।
इसे जरूर पढ़ें- HZ Tried & Tested: Nykaa So Matte Mini Lipstick का रिव्यू और प्राइज
इस न्यूट्री ब्लेंडर की कीमत 3,990 रुपए है पर एक खास डील के तहत ये आपको 1,799 रुपए में मिल सकता है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। फिलहाल होम अप्लायंस पर 55% का डिस्काउंट मिल सकता है।
ये ब्लेंडर एक कार्डबोर्ड पैकेज में आता है। इसके साथ दो जार दिए गए हैं। इसी के साथ, दो स्टेनलेस स्टील के ब्लेड भी हैं। इसी के साथ, कई लिड भी दिए गए हैं जो अंदर के सामान को बाहर निकलने नहीं देते हैं। न्यूट्री ब्लेंडर की मोटर मशीन है और उसके साथ वारंटी कार्ड भी है। मैंने ये ब्लैक रंग में लिया है, लेकिन इसके कई रंग उपबल्ध हैं। अगर आप इसे दूसरे रंग में खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Kara Wipes Nail Polish Remover का रिव्यू: HZ Tried And Tested
मैं घर से दूर रहती हूं और खाने-पीने को लेकर समस्या होना लाज़मी है। अगर मुझे खुद के लिए कुछ अच्छा बनाना होता था तो सिर्फ ये सोचकर रह जाती कि कि प्याज, टमाटर जैसी चीज़ें ग्रेट करनी होंगी। उसके लिए ये काफी आसान है। इसी के साथ, मैं जिम जाती हूं और अगर स्मूदी आदि पीनी होती है तो उसके लिए भी ये आरामदायक है।
ये समस्या है कि जूस नहीं बन सकता इसमें। अगर आप अलग से जूसर और ब्लेंडर खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक करें।
अगर इसका जार थोड़ा बड़ा होता तो यकीनन ये जूस के लिए भी अच्छा होता। अभी जूस बनाते समय फल के कुछ टुकड़े रह जाते हैं। ये उतना अच्छा नहीं होता, लेकिन मिल्क शेक, और सब्जियों आदि के लिए ये बहुत अच्छा है। इसी के साथ, अगर आप चाहें तो इसमें खड़े मसाले भी पीस सकती हैं। मैंने मसाले पीसने के बारे में सोचा तो ये पिस रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ा खुरदुरापन रह जाता है। दालचीनी वगैराह के कुछ टुकड़े रह जाते हैं। वैसे तो इसमें एक साल की वारंटी है मैं इसे पिछले 2 महीनों से इस्तेमाल कर रही हूं और अभी तक कोई समस्या नहीं आई है। ये इस्तेमाल करने में बहुत ज्यादा आसान है और इसलिए मुझे समस्या नहीं है। बड़ा ब्लेंडर नहीं लेना है तो ये प्रोडक्ट काफी अच्छा है इसे किसी को रिकमेंड किया जा सकता है।
4.5/5
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।