अगर बात की जाए मेकअप की तो बिना लिपस्टिक के मेकअप अधूरा ही कहलाता है। वैसे मेरी जैसी कुछ महिलाओं के लिए तो लिपस्टिक से ही पूरा मेकअप हो जाता है। मैं लिपस्टिक लगाए घर से बाहर नहीं निकल सकती क्योंकि मुझे लगता है कि आपकी कैसी भी स्किन टोन, टाइप या कलर हो लिपस्टिक लगाने के बाद चेहरे पर एक अनोखा ग्लो आजाता है। वैसे आजकल मैट फिनिश वाली लिपस्टिक का जमाना है। मगर, मैं थोड़ी इस ममले में अब तक ट्रेडिशनल थी और क्रीमी बेस वाली लिपस्टिक्स ही मुझे भाती थीं। मगर, Nykaa So Matte Mini Lipstick जब से मैने यूज करना शुरू किया है मेरे मैट फिनिश वाली लिपस्टिक्स को लेकर ख्यालात बदल चुके हैं। अगर आप भी मेरी तरह मैट फिनिश वाली लिपस्टिक्स यूज करने से कतराती हैं तो एक बार आपको Nykaa So Matte Mini Lipstick जरूर यूज करनी चाहिए। तो चलिए जानिए इस लिपस्टिक का रिव्यू और मेरा एक्सपीरियंस।
इसे जरूर पढ़ें: Faces Magneteyes Kajal का रिव्यू: HZ Tried And Tested
Claims
- स्मूद टेक्सचर
- एक स्ट्रोक में ऐप्लीकेशन
- लिप कलर को इनहैंस करती है।
Price
1.5 ग्राम लिपस्टिक का मूल्य 199 रुपए में उलब्ध है। आप चाहे तो तोNykaa की So Matte 4.2 ग्राम की लिपस्टिक यहां से सस्ते दामों पर खरीद सकती हैं।मार्केट में आपको यह लिपस्टिक 399 रुपए की मिलेगी और यहां से आप इसे 360 रुपए में खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Kara Wipes Nail Polish Remover का रिव्यू: HZ Tried And TestedPackaging
यह लिपस्टिक एक कार्डबोर्ड पैक में आती है। अंदर से इसकी प्लास्टिक बॉडी है। यह पूरे ब्लैक कलर की बॉडी में आती है। यह बेहद लाइट वेट है और बहुत ही छोटे साइज में आती है। इसलिए इसे कैरी करना भी आसान है।MAC D For Danger Matte Lipstick का रिव्यू
Pros
- पिगमिंटेड है
- होंठों पर लगाने में स्मूद है
- मैट फिनिश है
- क्रीमी बेस है
- विटामिन ई युक्त है
- यह 20 शेड्स में उपलब्ध हैं
- सस्ता है
- ट्रैवल फ्रैंडली है
Cons
- लॉन्ग लास्टिंग नहीं है।
- 2-3 स्ट्रोक में प्रॉपर शेड नजर आता है।
- बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।

My Experience
जब से मैं Nykaa So Matte Mini Lipstick यूज कर रही हूं तब से मैट लिपस्टिक्स के लिए मेरा नजरिया बदल गया है। मैं पहले समझती थी कि मैट लिपस्टिक्स यूज करने से मेरे होंठ और भी ड्राय हो जाएंगे। मगर, जब से मैं Nykaa So Matte Mini Lipstick का 37M कलर यूज कर रही हूं तब से मेरी सोच बदल गई है। Nykaa So Matte Mini Lipstick मैट फिनिश में है मगर इसका बेस क्रीमी है। इसलिए मेरे होंठ इससे और भी स्मूद हो जाते हैं। सबसे बेस्ट बात तो यह है कि मैं इसे मिनी क्लच में भी कैरी कर लेती हूं। हां, इसे जब भी लगती हूं तो 2 से 3 स्ट्रोक लगाने पर ही इसका ओरिजनल कलर आता है। इस लिए यह बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। वैसे तो इसके 20 शेड्स उपलब्ध हैं मगर, मुझे इसका 37M कलर बहुत पसंद आया है। अगर आप मैट लिपस्टिक्स यूज करने से डरती हैं तो आप Nykaa So Matte Mini Lipstick से एक अच्छी शुरूआत कर सकती हैं। हां, यह लॉन्ग लास्टिंग नहीं है। आप यदि एक बार Nykaa So Matte Mini Lipstick लगाती हैं तो यह 4 घंटे में ही फेड हो जाएगी।Nykaa Rose And Goat Milk Skin Mask का रिव्यू
Rating
4/5
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों