herzindagi
differences between real and fake kanjivaram saree

कांजीवरम साड़ी पहनना है पसंद, तो इन 6 तरीकों से करें असली और नकली फैब्रिक की पहचान

कांजीवरम साड़ी आमतौर पर दक्षिण भारत में पहनी जाती है। कांजीवरम फेब्रिक से कई तरह की ड्रेसेज, जैसे कुर्ता, सूट लहंगा समेत और भी दूसरी चीजें बनाई जाती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-02, 11:00 IST

कांजीवरम साड़ी पहनना उन सभी लोगों को पसंद होता है, जो सिल्क फेब्रिक के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। कांजीवरम फेब्रिक दक्षिण भारतीय पहनावे की पहचान है। वैसे तो सिल्क फेब्रिक में कई सारे अलग अलग कपड़े आते हैं। साउथ इंडियन लोगों के अलावा दूसरे लोग भी कांजीवरम साड़ी या कांजीवरम फेब्रिक से बने दूसरे ड्रेसेज पहनना पसंद करते हैं। कांजीवरम साड़ी आपको बाजार में 500 रूपये के दाम से लेकर लाख रुपये तक मिल सकता है। ऐसे बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें कांजीवरम फेब्रिक की सही परख और पहचान नहीं होती है और वे महंगे दाम पर नकली कांजीवरम फेब्रिक खरीद लाते हैं। आपको इसी धोखे से बचाने के लिए आज हम आपको कांजीवरम फेब्रिक को पहचानने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।

कैसे पहचाने असली और नकली कांजीवरम फेब्रिक की पहचान

kanjivaram silk saree..

क्या है कांजीवरम साड़ी  की खासियत

कांजीवरम साड़ी की फेब्रिक को दूसरे फेब्रिक के मुताबिक ज्यादा मेहनत से बनाया जाता है। रेशमी धागे की कारीगरी से इस खूबसूरत फेब्रिक को तैयार किया जाता है। रेशमी धागे की कारीगरी और ज्यादा मेहनत लगते के कारण इस फेब्रिक की किमत अन्य से ज्यादा होती है।

धागे से कर सकते हैं असली कांजीवरम फेब्रिक की पहचान

असली कांजीवरम साड़ी बनाने के लिए रेशम के धागों का उपयोग किया जाता है। रेशम के इस धागे की बनावट दानेदार होती है। आप धागों को छूकर भी असली और नकली कांजीवरम साड़ी या फेब्रिक की पहचान कर सकते हैं, कि वह असली है या नकली।

वजन से भी कर सकते हैं असली और नकली कांजीवरम साड़ी की पहचान

असली कांजीवरम फेब्रिक में हैवी वर्क होने के बावजूद भी यह लाइटवेट होती है, वहीं कांजीवरम फेब्रिक बहुत हैवी होती है। नकली कांजीवरम साड़ी का कपड़ा हैवी होने के साथ साथ बहुत मोटा भी होता है।

चमक से भी पहचान सकते हैं, असली और नकली कांजीवरम फेब्रिक की पहचान

real vs fake kanjivaram silk saree

असली कांजीवरम फेब्रिक या साड़ी में हैवी थ्रेड वर्क किया जाता है, जो कि बहुत शाइन करती है। असली कांजीवरम फेब्रिक में मुगल इंस्पायर्ड डिजाइन बने होते हैं और कई बार धोने के बावजूद भी इसकी चमक कभी नहीं जाती है।

इसे भी पढ़ें: बनारसी या कांजीवरम साड़ी असली है या नहीं इसे कैसे परखें, आइए जानें

जलाकर करें असली कांजीवरम की पहचान

आप असली कांजीवरम साड़ी की एक धागे को जलाएं और देखें की वह राख बन रही है कि नहीं, साथ ही उससे गंधक जैसी महक आ रही है कि नहीं। यदि जलाने के बाद राख न बने तो जान लें कि यह नकली कांजीवरम है।

नहीं होता सिंथेटिक फैब्रिक का उपयोग

असली कांजीवरम में बहुत लाइटवेट सिल्क का मटेरियल यूज होता है, वहीं नकली कांजीवरम में सिंथेटिक फैब्रिक का इस्तेमाल होता है जो की बहुत सस्ता आता है।

इसे भी पढ़ें: Banarasi Silk: जानें कितने प्रकार का होता है बनारसी सिल्‍क

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik, myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।