घाघरा चोली नाम सुनते ही डांडिया नाइट की याद आ जाती है। यह गुजराती ट्रेडिशनल आउटफिट में से एक है। गुजरात में यह त्योहारों पर सबसे ज्यादा पहनी जाती है। इसलिए जब भी कहीं डांडिया नाइट का आयोजन होता है, तो लड़कियां इसे अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल में वियर करे नजर आती हैं। इस बार अगर आप भी डांडिया नाइट में जानें का प्लान कर रही हैं, तो दिल्ली की कुछ खास मार्केट से जाकर कम पैसों में इन कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं किस तरह के घाघरा चोली को वियर कर सकती हैं।
लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट खासतौर पर रेडीमेड कपड़ों के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको अपने बजट के हिसाब से अलग-अलग कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। यह बाजार नवरात्रि के समय में अपने रेडीमेड घाघरा चोली के कलेक्शन के लिए जाना जाता है, जिसमें ट्रेडिशनल और फ्यूजन दोनों तरह के डिजाइन शामिल हैं।
सरोजिनी नगर में भी आपको बजट-फ्रेंडली घाघरा चोली मिल जाएगी। इस बाजार की खास बात यह है कि यहां पर आपको सस्ते और फैशनेबल कपड़ों के लिए जाना जाता है। हालांकि यह मुख्य रूप से घाघरा चोली का बाजार नहीं है, फिर भी यहां कुछ दुकानों में ट्रेंडी और आधुनिक डिजाइन वाले घाघरा चोली मिल जाते हैं। जिसे पहनकर आप भी डांडिया नाइट को एन्जॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Chaniya Choli Market: घाघरा-चोली खरीदने के लिए बेस्ट है गुजरात का ये फेमस मार्केट, कम पैसों में भर जाएगा झोला
इसे भी पढ़ें: 50 से 60 रुपए तक मिल जाएगी एक से एक कुर्ती! सस्ते में होगी झोला भर के शॉपिंग, लड़कियों के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 2 बाजार
दिल्ली की इन मार्केट्स से जाकर आप घाघरा चोली की खरीदारी कर सकती हैं। साथ ही इसे वियर करके डांडिया नाइट को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकती हैं। बस आपको बार्गेनिंग करके अपने लिए घाघरा चोली की शॉपिंग करनी है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock/ Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।