त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो चुका है फैशन का मौसम। अब लाइन से त्योहारों आने वाले हैं। इन सभी त्योहारों में नवरात्री एक ऐसा त्योहार है जिसमें आस्था, खुशी और फैशन का मिला जुला उत्साह रहता है। इसी त्योहार के साथ शुरू हो जाता है गरबा और डांडिया का उत्सव। इस उत्सव का हिस्सा जो भी बनना चाहता है, उन सभी ने तैयारियां शुरू कर दी होंगी। मगर, गरबा और डांडिया के लिए अगर आपने अभी शॉपिंग नहीं की है तो एक बार गुजरात के अहमदाबाद शहर जरूरी जाएं। यहां पर कई मार्केट्स हैं, जहां आपको गरबा और डांडिया के लिए लेटेस्ट डिजाइन वाली घाघरा चोली, फैशनेबर ज्वेलरी और सजने-संवरने का सामान मिल जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं अहमदाबाद की ऐसी ही कुछ मार्केट्स के बारे में।
नवरात्री के करीब आते ही अहमदाबाद का लाल दरवाजा मार्केट गलजार हो जाता है। यहां पर डांडिया और गरबे में पहने जाने वाले कपड़ों की दुकाने सज जाती हैं। कच्छ की कढ़ाई और शीशे जड़े घागरा चोली यहां खूब बिकते हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात में 10 बजे बंद हो जाती है। बेस्ट बात यह है कि जो घाघरा चोली आपको बड़े शोरूम्स में हाई रेट में मिलते हैं वहीं यहां पर आपको कम दाम में मिल जाते हैं बेस्ट बात तो यह है कि यहां पर आपको घाघरा चोली की कई वैराइटी भी देखने को मिल जाती हैं। यहां से अगर आप घागरा चोली लेती हैं तो यह आपको 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक मिल जाती हैं। वैसे आप जितनी डिजाइनर घाघरा चोली लेंगी आपको उतने ही रुपए खर्च करने पड़ेगे।
Read More: हाई-टेक बनने जा रही लखनऊ की भूतनाथ मार्केट में क्या है खास
यह अहमदाबा का स्ट्रीट मार्केट है। मगर यहां आपको गरबे और डांडिया से जुड़ा हर सामान मिल जाएगा। खासतौर पर अगर आप कपड़े और गहने की शॉपिंग करना चाहती हैं तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है। यह मार्केट भी सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुलता है। यहां आपको गुजराती फूड के साथ गुजराती एंटीक ज्वेलरी, बंधेज के लहंगे, सिल्क और पटोला साडि़यां जसै ट्रेडिशनल कपड़े आसानी से और अच्छी वैराइटी में मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको अहीर कढ़ाई, बन्नी, हीर कढ़ाई, जाट कढ़ाई, कांबी कढ़ाई, काठी कढ़ाई, खारेक कढ़ाई, कच्छ कढ़ाई, मिरर वर्क, सीप वर्क, मोची व आरी कढ़ाई, मुतवा कढ़ाई, पक्को कढ़ाई और राबरी कढ़ाई किए हुए लहंगे मिल जाएंगे। घाघरा चोली के अलावा यहां से आप तंचोली साडि़यां भी खरीद सकती हैं। यहां पर आपको जिस रेट पर यह वस्तुएं उपलब्ध होंगी उस रेट पर आपको शायद ही पूरे भारत में कहीं मिलें।
Read More: लखनऊ की ये 3 ,एंब्रॉयडरी फैशन की दुनिया में मचा रही हैं धूम
अगर आपको केवल महिलाओं वाला ही सामान खरीदना है तो आपको अहमदाबाद की रानी नो हजीरो मार्केट आना चाहिए। यहां आकर आप हर तरह की शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट की खासियत है कि इस सटी ही एक मार्केट है जिसे राजा नो हजीरो कहा जाता है। और यहां पर पुरुषो की जरूरत का सामान मिलता है। रानी नो हजीरो बाजार में आपको चारो ओर महिलाओं की टोली देखने को मिलेगी। यहां पर आपको ट्रेडिशन कपड़ों से लेकर फ्रैब्रिक, बेडशीट, पर्दे, जूतियां और ज्वैलरी तक सब कुछ मिलता है। यहां से आप सस्ते दामों में ढेर सारा सामान खरीद सकती हैं। यह मार्केट सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है। यहां आपको 100 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक का सामन मिल जाएगा। अच्छी बात यह है कि आप यहां पर आकर दुकानदारों से बार्गेनिंग भी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।