महिलाएं शॉपिंग का नाम सुनते ही ख़ुशी से झूम उठती हैं। ऐसे में अगर आप भी खरीदारी का मन बना रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कम कीमत में एक से एक खूबसूरत चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं।
वैसे तो दिल्ली में आपको एक से क मार्केट देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चिकनकारी कुर्ती कम कीमत में खरीदना चाहती हैं, तो आप सबसे पहले दिल्ली के सरोजनी नगर जा सकती हैं। यह बाजार खासकर महिलाओं के लिए बेहद फेमस है। यहां आपको महिलाओं से जुड़ी हर चीज आसानी से कम कीमत पर मिल जाएगी। यहां से आप एक से एक चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं।
आप सस्ते में अगर एक से के चिकनकारी कुर्ती खरीदना चाहती हैं, तो आप दिल्ली के इस लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में भी जा सकती हैं। यहां आपको न सिर्फ चिकनकारी कुर्ती बल्कि चिकनकारी कपड़ा और सूट भी मिल जाएंगे। इस मार्केट तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। यहां आपको महिलाओं से जुड़े और भी कई सामान मिल जाएंगे।
यही नहीं आप सस्ते में चिकनकारी कुर्ती खरीदने के लिए दिल्ली के फेमस जनपथ मार्केट भी जा सकती हैं। यहां पर भी आपको कम कीमत में एक से एक चिकनकारी कुर्ती मिल जाएगी। इसके अलावा यह मार्किट ज्वेलरी और फुटवियर के लिए भी काफी फेमस है। ऐसे में आप इस बाजार से शादी ब्याह के लिए भी शॉपिंग कर सकती हैं।
चिकनकारी कुर्तियों की खरीदारी के लिए अगर आप भी कोई अच्छा और सस्ता बाजार देख रही हैं, तो आपके लिए दिल्ली का ये फेमस चांदनी चौक बाजार बेस्ट हो सकता है। आप इस बाजार से भी लखनऊ चिकनकारी कुर्ती खरीद सकती हैं। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन तक आ सकती हैं।
यही नहीं आप एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट के थोक बाजार में भी जा सकती हैं। यहां आपको कम कीमतों पर एक से एक चिकनकारी कुर्ती मिल जाएगी। यहां आपको शोरूम जैसे कपड़े कम कीमत में मिल जाएंगे। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो से सीलमपुर मेट्रो स्टेशन (रेड लाइन) तक जा सकती हैं। यहां से आपको बाजार तक जाने के लिए ऑटो-रिक्शा मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदना चाहती हैं रेडीमेड ब्लाउज? दिल्ली की ये 3 मार्केट्स हैं होलसेल शॉपिंग के लिए बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।