रोजाना के लिए अक्सर हम सिंपल और प्लेन कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ज्यादातर हम रोजाना के लिए कुर्ती पहनना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में स्किन फ्रेंडली और पतले फैब्रिक से बने कपड़े पहनना करते हैं और कुर्ती पहनने में काफी आरामदायक महसूस होती हैं।
शॉपिंग करने के लिए हम अक्सर अपने पैसे बचाना काफी पसंद करते हैं और इसके लिए ज्यादातर बारगेनिंग भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले कुर्तियों के कुछ ऐसे डिजाइंस जो आपको 200 रुपये से भी कम में आसानी से मिल जाएंगे।
फ्लोरल नेक कुर्ती डिजाइन
फ्लोरल डिजाइन गर्मियों में खासकर पसंद किया जाता है। इस कुर्ती का असल दाम लगभग 1000 रुपये है, लेकिन 80% डिस्काउंट के बाद आपको यह कुर्ती लगभग 199 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि इसे आप ब्लैक कलर की लेगिंग के साथ पहन सकती हैं।
ग्रीन कलर कुर्ती डिजाइन
इस तरह का ऑल ओवर डिजाइन रोजाना में आप रिप्पड जीन्स के साथ पहन सकती हैं। यह कुर्ती आपको लगभग 83% डिस्काउंट पर मिल जाएगी। इसका असल दाम लगभग 1000 रुपये है, लेकिन यह कुर्ती आपको 169 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
मल्टी कलर कुर्ती डिजाइन
मल्टी कलर की कुर्ती जीन्स से लेकर ब्लैक लेगिंग तक के साथ आप पहन सकती हैं। वहीं यह कुर्ती आपको लगभग 82% डिस्काउंट के बाद करीब 178 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि बिना डिस्काउंट के यह कुर्ती लगभग 1000 रुपये की है। इसे आप बैगी जीन्स के साथ स्टाइल करें।
येलो कलर कुर्ती डिजाइन
गर्मियों में येलो कलर ज्यादातर पसंद किया जाता है। यह कुर्ती आपको लगभग 66% डिस्काउंट पर लगभग 199 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। वहीं इस कुर्ती का असल दाम लगभग 600 रुपये है। इस कुर्ती को आप व्हाइट कलर की लेगिंग के साथ पहन सकती हैं।इसे भी पढ़ें :300 रुपये से भी कम में मिल जाएंगी साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, बचेंगे काफी पैसे
व्हाइट कलर कुर्ती डिजाइन
व्हाईट कलर लगभग सभी पर सूट करता है। यह कुर्ती आपको लगभग 74% डिस्काउंट के बाद करीब 178 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि बिना डिस्काउंट के यह कुर्ती लगभग 700 रुपये की है। इसे आप बैगी जीन्स के साथ स्टाइल करें।
अगर आपको 200 रुपये से भी कम में मिलने वाली कुर्ती के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : flipkart, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों