जब भी शॉपिंग की बात आती है तो लड़कियां सबसे पहले बाजार में जाने के लिए तैयार हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो हमेशा अपने आपको फैशन ट्रेंड के हिसाब से अपडेट रखना पसंद करती हैं। इसलिए उनके पास अलग-अलग डिजाइन और कलर के कपड़े मिल ही जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी वो हर एक ओकेजन के लिए मार्केट जाकर शॉपिंग करना पसंद करती हैं। अगर आप आने वाले फेस्टिवल या फिर शादी सीजन के लिए एथनिक वियर खरीदना चाहती हैं तो इसके लिए इसके बाद मुंबई की इन मार्केट को एक्सप्लोर करें। यहां पर आपको अच्छे और सस्ते दाम में डिजाइनर कपड़े मिल जाएंगे। जिन्हें आप किसी भी फंक्शन और फेस्टिवल में स्टाइल कर सकती हैं।
मुंबई की क्रॉफर्ड मार्केट
अगर आप एथनिक वियर सर्च कर रही हैं तो इसके लिए मुंबई की क्रॉफर्ड मार्केट सबसे बेस्ट हैय़ इस मार्केट में आपको हर एक तरह के कपड़े मिल जाएंगे। यहां पर छोटी-छोटी गलियां हैं जहां पर आपको एथनिक वियर मिलेंगे। यहां पर जाकर आप लहंगे, सूट, साड़ी और कपड़े सिलवाने के लिए फेब्रिक भी खरीदकर उन्हें डिजाइन कर सकती हैं। इस मार्केट में कपड़ों का प्राइज भी काफी रिजनेबल है। इसलिए आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। मार्केट में पहुंचने के लिए आप लोकल बस, ट्रेन और टैक्सी कर सकती हैं।
टिप्स: इस मार्केट से आप जूते, बैग और अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज भी खरीद सकती हैं।
मुंबई की नटराज मार्केट
मुंबई के मलाड में लगने वाली नटराज मार्केट ट्रेडिशनल वियर के लिए काफी फेमस है। इस मार्केट में आपको हर एक तरह के एथनिक वियर क्लॉथ मिल जाएंगे। ये मार्केट मलाड रेलवे स्टेशन के बाद लगती है। इसलिए इसे मुंबई की सबसे सस्ती मार्केट कहा जाता है। यहां से आप सलवार सूट, साड़ी, लहंगे और दुपट्टे खरीद सकती हैं और किसी भी पार्टी या फेस्टिवल में स्टाइल कर सकती हैं। इस मार्केट में पहुंचने के लिए आपको मलाड स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से इस मार्केट की दूरी महज 5 मिनट की है।
इसे भी पढ़ें: शॉपिंग पर जाते समय अपने साथ ना ले जाएं ये चीजें
मुंबई की लिंक रोड मार्केट
मुंबई में कई सारी मार्केट ऐसी हैं जो स्ट्रीट शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। इनमें से एक है मुंबई की लिंक रोड यहां से आप कम पैसों में अच्छी शॉपिंग (स्ट्रीट शॉपिंग) कर सकती हैं। यहां पर आपको एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक सारे कपड़े कम दाम में मिल जाएंगे। लेकिन इसके लिए आप मार्केट में जाकर अच्छी बार्गेनिंग करनी होगी, क्योंकि यहां पर दाम कुछ और बताया जाता है और जब आप बार्गेनिंग करते हैं तो आपको वही चीज कम दाम में मिल जाती है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं एथनिक वियर के लिए यहां से शॉपिंग करना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें: 200 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे कुर्ती के ये डिजाइंस, रोजाना के लिए पहन सकती हैं आप
मुंबई की मार्केट से शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- मुंबई की कई सारी मार्केट ऐसी हैं जहां पर पहुंचने के लिए आपको लोकल ट्रेन या फिर बस से ट्रेवल करना पड़ेगा।
- इन मार्केट में शॉपिंग करने के लिए आपको बार्गेनिंग करनी जरूर आनी चाहिए।
- जब भी आप सामान खरीदें तो उसके फेब्रिक को जरूर चेक कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Shutterstock/ Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों