छठ के मौके पर ऑथेंटिक बिहारी व्यंजनों का लें मजा, दिल्ली-एनसीआर के इन रेस्तरां को करें एक्सप्लोर

छठ चल रहा और ऐसे में अगर आपको बिहारी कुजीन का आनंद लेना हो तो कहां जाएंगे पता है? हमें यह तो पता है कि दिल्ली के किस रेस्तरां में अच्छा पास्ता मिलता है और कहां का पिज्जा बढ़िया है, लेकिन लिट्टी-चोखा और बिहारी थाली कहां मिलेगी, यह नहीं पता होगा। आइए कुछ ऑथेंटिक रेस्तरां के बारे में भी जान लें।
image

दिल्ली एनसीआर खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। वैसे तो भारत के हर कोने में आपको तरह-तरह के व्यंजन मिलेंगे, लेकिन माना जाता है कि दिल्ली में आपको सब कुछ मिल सकता है। फिर चाहे वह दक्षिण भारत का रस्म राइस और डोसा हो या फिर कश्मीरी रोगन जोश।

राजधानी में एक कुजीन और है, जो लोगों के दिल में एक खास जगह बनाए रहती है। यह है बिहारी कुजीन, जिसका लिट्टी चोखा आज एक पंजाबी को भी पसंद आता है, तो यूपी वाला भी इसे चाव से खाता है। ऑथेंटिक बिहारी खाना अपने देहाती स्वाद और मन को तृप्त करने वाले व्यंजनों के लिए जाना जाता है।

अब देखिए छठ चल रहा है और यह बिहारी लोगों के लिए एक खास त्योहार है। इस व्रत रखा जाता है। अब अगर ऐसे खास मौके पर बिहारी कुजीन का मजा ले लिया जाए, तो क्या बात बनेगी!

अगर आपको नहीं पता दिल्ली में बढ़िया बिहारी कुजीन कहां मिलेगी, तो हमारा लेख पढ़िए। हम दिल्ली एनसीआर के कुछ बेहतरीन रेस्टोरेंट की सूची दे रहे हैं, आप भी एक बार इन्हें ट्राई कीजिएगा।

1. पोटबेली रूफटॉप कैफे- शाहपुर जाट और चाणक्यपुरी

potbelly rooftop restaurant

जरूर आजमाएं: लिट्टी चोखा, खड़ा मसाला मटन, आलू लालू चॉप

पोटबेली रूफटॉप कैफे, दिल्ली वालों के दिल में एक खास जगह बना चुका है। ऑथेंटिक बिहारी खाने के लिए दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक यह रेस्तरां है। इस जगह की हर डिश खाकर आपको लगेगा कि आप किसी लोकल बिहारी के घर में व्यंजन का आनंद ले रहे हैं। यहां पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशेज लिट्टी चोखा, मसाला मटन और आलू चॉप है।
कैफे में सत्तू पराठा और आलू लालू चॉप का मजा आपने एक बार ले लिया, तो यह आपके ब्रेकफास्ट मेन्यू में अपनी जगह बना सकता है। यहां का वॉर्म इंटीरियर ऐसा है, जो आपको कम्फर्टेबल लगेगा। आप शांत वाइब में खाने को इतना एन्जॉय करेंगे कि आपको पता ही नहीं चलेगा कब आपने 4-5 डिशेज का आनंद ले लिया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ढूंढ रहे हैं दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन जगह, तो सीपी का यह रेस्तरां है एकदम परफेक्ट

2. बिहार भवन- चाणक्यपुरी

जरूर आजमाएं: लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा, बिहारी मछली करी

बिहार भवन उन लोगों को जरूर जाना चाहिए, जो असली बिहारी स्वाद का अनुभव करना चाहते हैं। चाणक्यपुरी में स्थित, यह सरकारी कैंटीन-शैली का रेस्तरां अपने प्रामाणिक और किफायती बिहारी भोजन के लिए जाना जाता है। मेन्यू में लिट्टी चोखा और सत्तू पराठा जैसे क्लासिक व्यंजन शामिल हैं, लेकिन यहां जो सबसे अलग है वह है बिहारी मछली करी, जिसे पारंपरिक मसालों के साथ पकाया जाता है ताकि इसे एक अनूठा और स्वादिष्ट फ्लेवर दिया जा सके। अगर आप चाणक्यापुरी जा रहे हैं, तो लंच करने के लिए इस जगह पर जरूर रुकें।

3. कैफे वंडरलस्ट-गुड़गांव

cafe wanderlust gurgaon

जरूर आजमाएं: लिट्टी चोखा प्लेटर, बिहारी थाली, बिहारी मसाला चिकन

कैफे वंडरलस्ट एक आरामदायक जगह है जो बिहार के स्वाद को गुड़गांव के हलचल भरे इलाके में लाती है। इस रेस्तरां में आपको बाकी चीजें भी मिलेंगे, लेकिन अच्छा बिहारी खाने के लिए आप इस जगह को चुन सकते हैं। इनके मेन्यू में लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा और मीठा चना दाल हलवा भी शामिल है। अगर आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं, तो इनका बिहारी मसाला चिकन जरूर आज़माएं।

4. भोज अड्डा-सीआर पार्क

जरूर आजमाएं: मटन करी, लिट्टी चोखा, बिहारी फिश फ्राई

अगर आपको लगता है कि दिल्ली का सीआर पार्क सिर्फ बंगाली मार्केट के लिए जाना जाता है, तो ऐसा नहीं है। इस मार्केट में भोज अड्डा नामक एक कोजी रेस्तरां हैं, जहां बंगाली और बिहारी दोनों कुजीन सर्व की जाती है।

भोज अड्डा में आप लिट्टी चोखा, मटन करी और बिहारी फिश फ्राई जैसे ऑथेंटिक व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। मेरा फेवरेट यहां का मटन करी है, क्योंकि इनकी डिश में मांस बहुत नरम होता है और इसे मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। हर टुकड़े में मसालों का स्वाद बराबर होता है। अगर आप सीआर पार्क में हैं और बढ़िया बिहारी भोजन खाना चाहते हैं, तो भोज अड्डा आपकी क्रेविंग्स को संतुष्ट करने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

5. मगध और अवध- गुड़गांव

जरूर आजमाएं: चंपारण मटन, लिट्टी चोखा, बिहारी फिश करी

मगध और अवध गुड़गांव के सेक्टर-29 में एक लोकप्रिय रेस्तरां है जहां आपको बिहार और उत्तर प्रदेश के व्यंजन मिलेंगे। इनके मेन्यू में ऑथेंटिक चंपारण मटन शामिल है, जो धीमी आंच पर पकाया जाने वाली मसालेदार डिश है।

लिट्टी चोखा के अलावा बिहारी फिश करी भी आपको यहां मिलेगी। इसके अलावा ऐसी कई डिशेज हैं, जिनका मजा आप ले सकते हैं। अगर आपको नॉन-वेज खाना पसंद है, तो इनकी मगध थाली जरूर ट्राई करें जिसमें दाल, भात, चोखा, मुर्गा झोर, चपाती, रतोबा, रसिया और चटनी होती है। यह थाली खाकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ये हैं दिल्ली के सबसे पुराने और Iconic रेस्तरां, जहां एक बार जाना तो बनता है बॉस!

इसके अलावा ऐसे कई सारे रेस्तरां हैं, जो दिल्ली एनसीआर में बिहारी खाना परोस रहे हैं। आपको लिट्टी चोखा, सत्तू पराठा या बिहारी मछली खाने की इच्छा हो, दिल्ली-एनसीआर के ये रेस्तरां अपनी ऑथेंटिसिटी के लिए जाने जाते हैं।

अगर आप भी ऐसे किसी रेस्तरां में गए हैं, जहां अच्छा और मजेदार मगध डिशेज मिलती हैं, तो हमें भी बताएं। अगर यह लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP