Mere Sheher Ka Jalwa: पुष्कर की इन गलियों में ले स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा

अगर आप एक वेजिटेरियन हैं, तो पुष्कर आपके लिए खाने-पीने का बेहतरीन अड्डा बन सकता है। यह तमाम व्यंजनों की वैरायटी पेश करता है। इसके हर कोने में आपको लजीज स्नैक्स के स्टॉल्स मिलेंगे। आइए आपको यहां स्ट्रीट फूड के पॉपुलर अड्डे बताएं। 

most famous street food in pushkar

राजस्थान का पुष्कर किस चीज के लिए जाना जाता है, क्या आपको पता है? पुष्कर को टेंपल टाउन कहा जाता है। यहां कई प्रसिद्ध और प्रचलित मंदिर हैं, जहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यही कारण है कि यह शहर अपने वेजिटेरियन कुजीन के लिए भी जाना जाता है। यहां एक से बढ़कर एक वेजिटेरियन वैरायटी को आप चख सकते हैं।

शहर के लगभग हर गली, चौराहे और नुक्कड़ पर, आपको स्ट्रीट फूड वेंडर्स दिखेंगे। छोटे-छोटे ढाबे और रेस्तरां वाले आपको स्वादिष्ट शाकाहारी स्नैक्स और अन्य आइटम तैयार करते हुए मिल जाएंगे। कई सारे स्टॉल्स तो सुबह तड़के से अपनी जगह जमा लेते हैं और दोपहर तक अपना सामान बेचकर घर को निकल जाते हैं। वहीं कई जगहों पर सुबह और शाम का मेन्यू एकदम अलग हो जाता है। आइए आज इस लेख में हम पुष्कर के कुछ प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड आइटम्स के साथ उन जगहों के बारे में जानें, जिन्हें आपको एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए।

लाला जी पराठा

lala ji paratha centre in pushkar

पुष्कर के पराठे खाएंगे, तो यकीन मानिए आप दीवाने हो जाएंगे। आलू और प्याज के पराठे, तो किसे पसंद नहीं होंगे। यही कारण पुष्कर के मेन मार्केट की यह जगह लोगों के बीच लोकप्रिय है। शाम को 4 बजे से यहां पर यह स्टॉल लगता है और देर तक यहां भीड़ लगी रहती है। आलू और प्याज के साथ-साथ चीज, पनीर और मिक्स वेजिटेबल का पराठा लोग बहुत पसंद करते हैं। मक्खन के डल्ले और चटपटे अचार के साथ बड़ा-सा पराठा आपकी भूख को चुटकियों में खत्म कर देगा।

पता: लाला जी पराठा, मेन मार्केट, छोटी बस्ती, पुष्कर

इसे भी पढ़ें: जयपुर की गलियों में उठाएं इन बेहतरीन स्ट्रीट फूड का मजा

श्री पुष्कर राज शाही कचौरी समोसा भंडार

समोसा तो हर स्टेट में आपको मिल जाएगा, इसमें इतना क्या खास है? भैया, जिस जगह के बारे में हम बात कर रहे हैं, वो बेहद खास है। इनका समोसे का मसाला इतना चटपटा और मसालेदार होता है कि आपको मजा आ जाएगा। इसके साथ ही यहां की शाही कचौरी भी काफी चर्चित है। खट्टी-मीठी नवरत्न चटनी के साथ समोसा और चाय का मजा आपको भी लेना हो, तो इस दुकान में जरूर पहुंचें। इस स्वादिष्ट स्नैक का आनंद लेने के लिए सुबह की भीड़ जमा होती है। आप भी उनके साथ मिलकर गर्मागर्म समोसे का आनंद लें।

पता: माहेश्वरी भवन, पुष्कर, राजस्थान

पोहा ब्रेकफास्ट कॉर्नर

poha breakfast centre in pushkar

पुष्कर के हर नुक्कड़ में आपको पोहा स्टॉल्स भी जरूर दिखेंगे। मार्केट स्क्वायर में पोहा ब्रेकफास्ट कॉर्नर स्टॉल है, जिनका पोहा बहुत चर्चित है। जीरा, मिर्च, धनिया के बीज, राई और कुरकुमा जैसे मसालों से पोहा तैयार किया जाता है। एकदम ब्राइट पीले रंग के पोहे में ऊपर से टमाटर,प्याज, हरा धनिया और स्वादिष्ट दाल मिलाई जाती है। यह दाल आमतौर पर सूप की तरह होती है। ऊपर से आलू भुजिया इसे कुरकुरी बनावट देती है। एक बार अब यह दाल वाला पोहा भी जरूर खाकर देखिएगा। बिना दाल वाले पोहा के साथ क्रिस्पी मठरी मिलती है, जिसे पोहा के ऊपर क्रश करके खाया जाता है। यदि आप पुष्कर में हैं और एक लाइट और फुलफिलिंग नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो इस जगह को एक्सप्लोर करें।

पता: पोहा ब्रेकफास्ट कॉर्नर, मेन मार्केट स्क्वायर, पुष्कर

इसे भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड के लिए पॉपुलर जोधपुर के घंटाघर मार्केट में लें इन चीजों का मजा

रंगोली इंटरनेट टी स्टॉल

इसका नाम भले ही स्टॉल हो, लेकिन ऐसा नहीं है। एक साइकिल में चाय का कंटेनर और मिट्टी के गिलास लिए यह भैया यहां चाय बेचते हैं। पुष्कर में मेन मार्केट स्क्वायर में आपको सुबह 5 बजे ही यह भैया नजर आएंगे। इनकी चाय इतनी ज्यादा पसंद की जाती है कि टैक्सी और ऑटो-रिक्शा वाले ही नहीं, मार्केट घूमने वाले लोग भी यहां खड़े होकर चाय पीते हैं। यह छोटा-सा स्टॉल सुबह से देर रात तक चलता है। अगर आपको कड़क चाय पीना पसंद है, तो अपनी लिस्ट में इस अड्डे को शामिल कर लीजिए। मठरी के साथ सुबह अदरक वाली चाय पीकर अपने दिन की शुरुआत भी कर सकते हैं।

पता: मेन मार्केट स्क्वायर, पुष्कर


इन जगहों को आप भी एक्सप्लोर करना न भूलें। इसके अलावा अगर आपने पुष्कर यात्रा के दौरान कुछ ऐसे खजाने ढूंढे हैं, तो वह भी हमारे साथ शेयर करना न भूलें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP