herzindagi
Calories in  bite Inside main

केवल 1 बाइट खाते-खाते हम Actually में कितनी calories लेते हैं, आपको मालूम है?

अगर 1 बिस्किट को आप लाइट स्नैक मानती हैं तो हम आप को बता दें कि इसमें 67 कैलोरी होती है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-09-27, 10:11 IST

कुसुम की जॉब ऑफिस सीटिंग है। अब ऐसे में उससे सुबह-सुबह एक्सरसाइज नहीं हो पाती थी। तो वजन ना बढ़े, इसलिए वो खाना खाने के बजाय चाय-बिस्किट खा लेती थी या फिर चिप्स खा लेती थी। लेकिन फिर भी उसका वजन बढ़ रहा था। जानती हैं क्यों? 

क्योंकि वो लाइट स्नैक्स और 1 बाइट के चक्कर में proper lunch में मौजूद कैलोरी से अधिक कैलोरी ले रही थी। इसी कारण उसका वजन बढ़ रहा था। तो आप भी ऑफिस में बैठ कर बिस्किट खाते हुए अपना वजन बढ़ा लें उससे पहले जान लीजिए कि कौन से फुड की 1 बाइट में कितनी कैलोरी होती है। 

आइसक्रीम अगर आपकी फेवरेट है तो पहले जान लीजिए कि केवल एक चम्मच आइस्क्रीम में 25 कैलोरी होती है।  

Calories in  bite Inside

 वैसे ही केवल एक 1 पीस क्रीम बिस्किट में 67 कैलोरी होती है। 

Calories in  bite Inside

 इसी तरह 1 स्लाइस चिकन पिज्जा में 135 कैलोरी होती है। तो जो दो-तीन स्लाइस एक साथ खा जाती हैं वो खुद इमेजिन कर लें कि कितनी कैलोरी ले रही हैं।  

Calories in  bite Inside

 शाम को खाना बनाने के डर से रोज समोसा खा रही हैं तो हम आपको बता देंगे कि समोसा के केवल 1 बाइट में 38 कैलोरी होती है। 

Calories in  bite Inside

 उसी तरह 1 चम्मच मैगी में 34 कैलोरी होती है। मतलब एक प्लेट मैगी में कम से कम 600 कैलोरी तो होती ही होगी। अब मत पूछना कि क्यों केवल मैगी ही खाकर आप मोटी हो रही हैं। 

Calories in  bite Inside

 1 बाइट चिकन रोल में 48 कैलोरी होती है।

Calories in  bite Inside

 रोज रात को अगर जलेबी खाती हैं तो हम आपतो बता दे कि जलेबी के 1 बाइट में 60 कैलोरी होती है।  

Calories in  bite Inside

 पकोड़े में मौजूद कैलोरी के बारे में जान लेंगी तो खाना ही छोड़ देंगी। 

Calories in  bite Inside

 वहीं 1 पीस वड़ा पाव में 286.4 कैलोरी होती है। 

Calories in  bite Inside

 और 1 प्लेट छोले भटूरे में भी 286.9 कैलोरी होती है। खैर ये तो हैवी भी काफी होते हैं। 

Calories in  bite Inside

 इसी तरह 1 पीस लिट्टी-चोखा में 62.4 कैलोरी होती है। 

Calories in  bite Inside

 वहीं 6 पीस गोल गप्पे में 166.4 कैलोरी होती है और लड़कियां तो खूब गोल-गप्पे खाती हैं। तभी मोटी हो रही हैं। और खाइए। 

Calories in  bite Inside

 1 कटोरी भेल पुरी में 175.9 कैलोरी होती है। इसलिए घूमते-घूमते इसे कभी ना खाएं। क्योंकि घूमकर जितनी कैलोरी डाइजेस्ट होती नहीं उससे ज्यादा आप खा लेती हैं। 

Calories in  bite Inside

 

1 टुकड़ा चिकन मोमोज में 38.9 कैलोरी होती है। 

Calories in  bite Inside

 अंत में हर स्ट्रीट पर मिलने वाली पाव भाजी की बात करते हैं। 1 प्लेट पाव भाजी (2 पाव) में 501.5 कैलोरी होती है।

Calories in  bite Inside

तो अब टाइमपास करने के लिए 1 बाइट कभी कुछ खाती हैं तो दस बार सोच लीजिएगा।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।