herzindagi
places to eat sarson ka saag and makke ki roti in delhi

सर्दियों में लेना है 'सरसों दा साग और मक्के दी रोटी' का मजा, तो दिल्ली के इन प्लेसेस को करें एक्सप्लोर

सरसों का साग और मक्के की रोटी का मजा लेने के लिए दिल्ली के ये रेस्तरां एकदम परफेक्ट हैं।
Editorial
Updated:- 2021-12-09, 11:58 IST

सर्दियों का मौसम और गरमागरम सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का मजा ही अलग है। यह पंजाबी डिश पूरी नॉर्थ इंडिया में बहुत फेमस है। अगर आप दिल्ली में हैं और एकदम पारंपरिक सरसों का साग और मक्के की रोटी का आनंद उठाना चाहें, तो आप दिल्ली के कुछ लोकप्रिय रेस्तरां में जाकर अपनी क्रेविंग्स को शांत कर सकते हैं।

पिंड बलूची

sarson ka saag in pind balluchi

हम सभी जानते हैं कि पिंड बलूची किस लिए प्रसिद्ध है और शहर भर में उनके इतने सारे आउटलेट इसलिए ही हैं, ताकि उनके किसी भी फूड आइटम के स्वाद से हम वंचित न रह जाएं। लेकिन अगर आप कुछ पारंपरिक खाना चाहते हैं तो यहां आपको मक्की की रोटी के साथ उनके सरसो का साग जरूर आज़माना चाहिए। इसे वह दूसरी जगहों से एकदम अलग तरीके से बनाते हैं। सफेद मक्खन में डूबा सरसों का साग यहां मिलने वाले बेस्ट आइटम्स में से एक है।

कहां- मल्टीपल आउटलेट्स

कीमत- लगभग 1200 रुपये

अन्नामय-अंदाज दिल्ली

अगर आप स्वादिष्ट सरसों का साग टेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको एरोसिटी स्थित अन्नामय जरूर जाना चाहिए। खाने का बेहतरीन अनुभव पाने के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर इसके अलावा और कुछ भी खाने का मन करें, तो इनका मसाला सोया चाप और गुलनार कोफ्ता जरूर ट्राई करना चाहिए।

कहां- ग्राउंड फ्लोर, एसेट नं. 1, एरोसिटी

कीमत- लगभग 2500 रुपये

इसे भी पढ़ें : दिल्ली के इन 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट में पहुच जाएं अपने फैमली के साथ

पंजाब ग्रिल

punjab grill sarson ka saag

सरसों का साग और मक्की की रोटी सर्दियों में उनके मेन्यू में सबसे अधिक परोसा जाने वाला व्यंजन है और आपको अच्छा अनुभव मिले, इसके लिए मिठास जोड़ने के लिए वह गुड़ भी देते हैं। सरसों के साग से आने वाली मसालों की खुशबू आपकी भूख खोल देगी। इसे वह मक्खन के साथ परोसते हैं, जिसे देखकर आप बिना देर किए इसे खाने के लिए टूट पड़ेंगे। क्या हुआ? मुंह में पानी आने लगा, तो जल्दी यहां का रुख करना चाहिए।

कहां-मल्टीपल आउटलेट्स

कीमत- लगभग 1500 रुपये

इसे भी पढ़ें : जानें दिल्ली के 5 बेस्ट बुफे रेस्तरां, जहां आप जितना चाहें खा सकते हैं

काके दी हट्टी

काके दी हट्टी अपने सबसे बड़े तंदूरी नान के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि सर्दियों में वो स्वादिष्ट सरसों का साग और मक्की की रोटी मेन्यू में शामिल करते हैं। यहां बटर चिकन, गार्लिक नान, कीमा कलेजी के अलावा अगर कुछ स्वादिष्ट और पारंपरिक खाना हो तो वह सरसों का साग ही है। तो फिर क्यों न अपने परिवार के साथ यहां जाकर पूरा मजा लिया जाए?

कहां- मल्टीपल आउटलेट्स

कीमत- लगभग 500 रुपये

इसके अलावा ऐसी कई जगह हैं, जहां आप बेस्ट सरसों का साग टेस्ट कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।