खाने के शौकीन हैं तो Murthal की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं या अपना वीकेंड मजेदार बनाने चाहते हैं, तो हम आपसे कहेंगे कि एक बार मुरथल को एक्सप्लोर करें। यहां पर एक से एक व्यंजन खाने का मौका मिलेगा।
image

मुरथल यह नाम तो सुना ही होगा आपने....यह दिल्ली और हरियाणा के बीच बसा सोनीपत जिले में स्थित है। यहां पर लोग खाने-पीने और घूमने के लिए आते हैं। इस जगह पर हर महीने भीड़ लगी रहती हैं, लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर सिर्फ एक ढाबा नहीं, बल्कि चंडीगढ़ समेत सात राज्यों में इसका ब्रांच है।

मुरथल के ढाबों पर मिलने वाले पराठों की काफी ज्यादा मांग है। कहने को यह केवल ढ़ाबा है अगर आपने यहां का एक पराठा खा लिया तो आपका दिल खुश हो जाएगा। यहीं कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां पराठों का स्वाद चखने आते हैं। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है।

अमरीक सुखदेव ढाबा

Amrik sukhdev murthal

अमरीक सुखदेव ढाबा मुरथल का सबसे लोकप्रिय और पुराना ढाबा है। यहां का खाना स्वादिष्ट और अच्छा होता है। खासकर यहां के आलू पराठा, मक्खन के साथ परोसे जाने वाले बेहद लोकप्रिय हैं।

इसे जरूर पढ़ें-ऑथेंटिक और हेल्दी वेजिटेरियन डिशेज के लिए जाना जाता है OMO रेस्तरां, आप भी कर सकते हैं एक्सप्लोर

वहीं, अगर आप यहां छोले भटूरे, दाल मखनी और लस्सी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह ढाबा 24 घंटे खुला रहता है और लोगों का आना जाना लगा रहता है। अगर आप फेस्टिवल के दौरान जाएंगे, तो यह सजा हुआ होता है। यकीनन आपको यहां बहुत अच्छा लगेगा।

गुलशन ढाबा

गुलशन ढाबा भी मुरथल की काफी लोकप्रिय जगह है, जो अपनी पारंपरिक शैली में बने स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है। यहां के पराठे खास तौर पर पनीर पराठा और गोभी परांठा, बेहद मशहूर हैं।

यहां का स्वादिष्ट मक्खन, ताजे दही और मसालेदार अचार पराठों के स्वाद को और भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, आप यहां राजमा चावल और बटर चिकन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

गरम धरम ढाबा

garam dharma murthal

पुरानी थीम पर बना यह ढाबा आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। यहां पर आपको लजीज व्यंजन के साथ अपने पार्टनर के साथ भी इंजॉय कर सकते हैं।

कहा जाता है कि गरम धरम ढाबा का नाम अभिनेता धर्मेंद्र से प्रेरित है। यहां आपको पुराने बॉलीवुड फिल्मों की झलक और ग्रामीण भारतीय ढाबा का माहौल देखने को मिलेगा।

यहां का खाना भी उतना ही अद्भुत है, जितना इसका इंटीरियर। यहां के दाल मखनी, बटर चिकन और अलग-अलग तरह के पराठे, बहुत ही मशहूर है जिसका लुत्फ उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

पहलवान ढाबा

पहलवान ढाबा एक अन्य प्रसिद्ध ढाबा है, जो सादा और स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है। यहां के पराठे, दही, और मक्खन का स्वाद आपको बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देगा। यह जगह अपनी साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी के लिए भी जानी जाती है।

अगर आप यहां पर जाना चाहते हैं, तो आपको मुरथल की जाना होगा। हालांकि यह थोड़ा महंगा है, लेकिन यहां का खाना यकीनन आपको अच्छा लगेगा।

झिलमिल ढाबा

झिलमिल ढाबा भी मुरथल के पुराने और मशहूर ढाबों में से एक है। यहां के पराठे, खासकर मिक्स पराठा और मूली पराठा, खाने वालों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, यहां की दाल तड़का और कड़ाही पनीर भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

सोनिया स्वीट्स

murthal dhaba murthal dhaba

अगर आप मिठाई के शौकीन हैं, तो मुरथल में सोनिया स्वीट्स एक बेहतरीन जगह है। यहां की ताजी बनी जलेबी, गुलाब जामुन और काजू कतली बेहद स्वादिष्ट होती हैं। इसके अलावा, आप यहां की लस्सी और रबड़ी का भी मजा ले सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-खाने के शौकीन अंबानी परिवार को पसंद हैं वाराणसी के इस स्टॉल के स्नैक्स, शादी के फंक्शन में दिख सकती हैं ये डिशेज

कर्नल कबाब्स

अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं और पराठे के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह बेस्टऑप्शन हो सकता है। यहां पर आप कबाब्सऔर कई नॉनवेज आइटम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको बिल्कुल फ्रेश और स्वादिष्ट कबाब, टिक्का, और ग्रिल्ड फूड्समिल सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP