सर्दी हो या गर्मी लेकिन सलाद हमारे लिए दोनों ही सीजन में फायदेमंद होते हैं। कुछ लोग सुबह सलाद का नाश्ता करते हैं तो कुछ लोग खाने के साथ सलाद रखते हैं। सलाद हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सलाद के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप सर्दियों में खा सकती हैं। आइए जानते हैं सलाद के बारे में।
सर्दियों में पत्ता गोभी बहुत ज्यादा मिलती है ऐसे में रोज-रोज इसकी सब्जी खाकर हर कोई बोर हो सकता है। किसी भी सब्जी को अगर मजेदार बनाना तो आप उसका सलाद बना सकते हैं। पत्ता गोभी का सलाद बाह्य ही टेस्टी होता है। आप पत्ता गोभी के साथ टमाटर, हरे प्याज के पत्ते, नींबू और सेंधा नमक डाल सकती हैं। आप जब चाहें इसे बनाकर खा सकती हैं फिर वो चाहे सुबह हो या दिन।
इसे जरूर पढ़ें-शकरकंदी के छिलकों को फेंके नहीं, बनाएं ये रेसिपीज
जरूरी नहीं है कि आप सब्जियों का ही सलाद बनाएं। अगर आप कुछ टेस्टी बनाना चाहती है तो स्वीट पोटैटो(दखें शकरकंद से जुड़े हैक्स) का सलाद बना सकते हैं। जिसमें आप अनार, मूंगफली, प्याज, टमाटर नींबू, नमक और धनिया डाल सकती हैं। यह खाने में इतना टेस्टी होता है कि आपके घर का हर सदस्य को पसंद आएगा साथ ही ये पौष्टिक भी होता है।
पालक को उबालकर एक बाउल में पत्ता गोभी, बरॉकली, पनीर, टमाटर आदि कई चीजों सलाद बना सकती हैं। इसके ऊपर नींबू और सेंधा नमक(जानें कैसे बनाएं सेंधा नमक) मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाए। आप इस सलाद को सुबह, दिन या शाम कभी भी कहा सकते हैं और यह सारी सब्जियां भी हमारी सेहत के लाइट बहुत फायदेमंद होती हैं।
आप सर्दियों में गाजर का हलवा तो बनाती ही होंगी लेकिन इस सर्दी गाजर का सलाद ट्राई करें। आप गाजर को उबाल कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं और कच्छ भी। इस सलाद में आप गाजर, चुकंदर, धनिया मिला सकती हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट है और हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद। अगर आप गाजर लाई हैं तो एक बार इस सलाद को जरूर बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें-स्वाद में तड़का लगाना है तो टेस्ट करें सलाद की इन रेसिपीज को
आपको कौन-सा सलाद अच्छा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।