घी-रिफाइंड नहीं, सरसों के तेल में पकाएं ये डिशेज...स्वाद हो जाएगा दोगुना

Dishes always cook in mustard oil to make flavourful: क्या आप भी डिशेज बनाने के लिए केवल घी और रिफाइंड का ही इस्तेमाल करती हैं? अगर ऐसा है तो आज हम आपको बताएंगे कि किन डिशेज को बनाते समय आपको केवल सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करना है। इससे डिश का स्वाद दोगुना बढ़ा जाएगा।
benefits of mustard oil

भारतीय रसोई में किसी भी डिश को बनाने के लिए तेल, घी और मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है। फिर चाहे सब्जी, दाल में तड़का लगाना हो या फिर किसी डिश को फ्राई करना हो। हर चीज में आयल और घी का यूज होता है। अधिक मात्रा में घी और तेल का यूज करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ आयल ऐसे होते हैं जो कि शरीर में जाकर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में हर आयल का एक निश्चित मात्रा में ही यूज करना सही होता है। इसके अलावा हर डिश को बनाने के लिए अलग-अलग तरह के आयल का यूज करना चाहिए। तभी डिश का जायका उभर कर आता है।

अधिकतर घरों में किसी भी डिश को पकाने या फिर फ्राई करने के लिए रिफाइंड, देसी घी और सरसों के तेल का यूज होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कई डिशेज ऐसी होती हैं जिन्हें कुक करते वक्त आपको घी या रिफाइंड नहीं बल्कि सरसों के तेल का ही प्रयोग करना चाहिए। सरसों का तेल सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है और इसमें बनी हुई डिशेज खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं। यदि आप भी आज तक इस बात को नहीं जानती थीं तो आज हम आपको उन डिशेज के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको बनाने के लिए आपको केवल सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इन डिशेज को बनाने में करें सरसों के तेल का यूज

आप इस लेख में बताई जा रहीं कुछ डिशेज को बनाने के लिए केवल सरसों के तेल का यूज कर सकती हैं। जिससे आपके खाने के स्वाद दोगुना हो जाए।

कटहल की सब्जी

कटहल की सब्जी खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। जबतक इस सब्जी में भरपूर तेल और मसाले नहीं होते हैं तब तक सब्जी का स्वाद नहीं आता नहीं आता है। यदि आप कटहल की सब्जी को सरसों के तेल में बनाते हैं तो इससे सब्जी और भी ज्यादा टेस्टी।

kathal ki sabji

कचौड़ी

यदि आपको भी त्योहारों और बारिश के मौसम में कचौड़ी और चटनी का जायका पसंद आता है तो आप हमेशा कचौड़ी को सरसों के तेल में फ्राई करें। सरसों के तेल में बनी हुई कचौड़ी का स्वाद बेहद शानदार आता है। और यह सेहत के लिए भी अच्छी रहती हैं।

ये भी पढ़ें: इन डिशेज में भूलकर भी न लगाएं लहसुन का तड़का, बिगड़ जाएगा जायका

भिंडी की सब्जी

भिंडी की सब्जी को भरवां और काटकर दो तरीकों से बनाया जाता है। ऐसे में आप जब भी भिंडी की सब्जी को बनाएं तो उसमें सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे भिंडी की सब्जी काफी बेहतरीन बनती है।

bhindi ki sabji

भरवां बैंगन

वैसे तो बैंगन की सब्जी को भरवां और आलू के साथ काटकर दोनों तरह से बनाया जाता है, लेकिन यदि आपको भी भरवां बैंगन खाना अच्छा लगता है तो उसको हमेशा सरसों के तेल में ही पकाएं। इससे सब्जी एकदम जायकेदार बनती है।

ये भी पढ़ें: Cooking Tips: इन सब्जियों में भूलकर भी नहीं लगाएं प्याज का तड़का, बिगड़ जाएगा पूरा स्वाद

brinajl ki sabji

सत्तू का पराठा

यदि आपको भी मेरी तरह सत्तू का पराठा खाना पसंद है तो आप सत्तू के पराठे को सरसों के तेल में सेकें। साथ ही सत्तू की स्टफिंग में भी सरसों के तेल को ही डालें। इससे सत्तू का पराठा बहुत स्वादिष्ट लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock/herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP