herzindagi
image

खाने में चटाकेदार राजस्थानी दही मिर्च और महाष्ट्रीयन ठेचा में क्या होता है अंतर?

चटपटा खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी कुछ चटाकेदार खाने का मन होता है, तो होता है तो मिर्ची के साथ कुछ खास चीजों को बनाते हैं। इसलिए राजस्थानी दही मिर्च और महाष्ट्रीयन ठेचा भी खाने में मजेदार लगता है। लेकिन इसमें क्या होता है अंतर आपको आर्टिकल में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-11, 19:54 IST

राजस्थानी दही मिर्च और महाराष्ट्रीयन ठेचा दोनों ही चटपटे, तीखे व्यंजन हैं जो खाने में स्वाद का तड़का लगाते हैं। इसलिए अक्सर लोग खाने के साथ इसे खाते हैं। लेकिन यह दोनों ही चीजों को अलग-अलग जगह बनाया जाता है। इसे बनाने में अंतर भी काफी होता है। आर्टिकल में बताते हैं राजस्थानी दही मिर्च और महाराष्ट्रीयन ठेचा में क्या होता है अंतर? और इसे कैसे आप आसान तरीके से बना सकते हैं।

राजस्थानी दही मिर्च क्या होता है? (Rajasthani Dahi Mirch)

राजस्थानी दही मिर्च जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि, दही का इस्तेमाल करके मिर्च को बनाने का तरीका। यह एक तरह की सब्ज़ी या अचार की तरह होती है। इसे कई सारे मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें खट्टापन और क्रीमी टेक्सचर को लाया जाता है। इसके लिए मिर्ची को बीच से चीरकर या टुकड़ों में काटकर उपयोग करें। इसके बाद इसे राई, जीरा, मेथी दाना, सौंफ, हींग, हल्दी, धनिया पाउडर और कभी-कभी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर जैसे मसाले डालकर अच्छे से कुछ समय के लिए पकाएं। फिर इसे रोटी के साथ सर्व करें। इसे बनाने से आपके मुंह का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

01 (8)

महाराष्ट्रीयन ठेचा क्या होता है? (Maharashtrian Thecha)

महाराष्ट्रीयन ठेचा एक प्रकार की चटनी होती है, जो अपनी तीखेपन के लिए जानी जाती है। इसे बिना दही के बनाया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल लहसुन का होता है। साथ ही, इसमें भुनी हुई मुंगफली का किया जाता है। कई सारे लोग इसे सिलबट्टे पर बनाते हैं, तो कुछ लोग इसे मिक्सी में पीसकर बनाते हैं। इसके बाद इसे रोटी और घी के साथ सर्व किया जाता है। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है।

1 - 2025-08-11T190547.107

इसे भी पढ़ें: धनिया-पुदीना नहीं इस बार पकौड़ों संग बनाएं सूजी की चटनी, हर कोई हो जाएगा दीवाना...देखें रेसिपी

आपको दोनों चीजों में तीखापन पूरा मिलेगा। लेकिन एक में आपको क्रिमी टेक्सचर मिलेगा, तो एक आपको सिंपल चटनी जैसे मिलेगा। लेकिन मिर्ची का स्वाद दोनों में भरपूर आएगा। इसलिए आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही, आपको अलग से सब्जी बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो इसे अपने मेहमानों के खाने के साथ सर्व कर सकते हैं। बस आपको इसे सही तरीके से बनाना होगा।

इसे भी पढ़ें: चटनी हो जाती है पानी-पानी, तो डालें ये चीजें लंबे समय तक रहेगी खाने लायक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।