गुड़ की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि खाने में गुड़ की जगह किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

what are the substitute of jaggery in hindi

गुड़ हमारे लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है, लेकिन घर पर गुड़ न हो और हम चीनी भी न खाना चाहें तो ऐसे में क्या किया जाए? आपकी इस ही दुविधा को दूर करने के लिए आज हम आपको गुड़ के कुछ विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ के इन विकल्पों के बारे में।

ब्राउन शुगर

use brown sugar

आप गुड़ की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकती हैं और सफेद चीनी के मुकाबले भी ब्राउन शुगर ज्यादा बेहतर होती है। सफेद चीनी की तुलना में इसमें कम कैलोरी होती है साथ ही यह हमें पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर रखती है। सफेद चीनी रिफाइंड होती है जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

आप सर्दियों में हलवा या खीर बनाने के लिए गुड़ की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा नहीं है कि ब्राउन शुगर केवल हमारी सेहत के लिए ही फायदेमंद होती है बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। हम कई तरह के फेस पैक या स्क्रब भी इससे बना सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-चाय में शक्कर की जगह इस्तेमाल करें ये 5 चीज़ें, मीठी चाय भी होगी सेहतमंद

खजूर

use dates

अगर आपको गुड़ पसंद नहीं है तो आप खजूर खा सकती हैं। यह आपको मिठास तो देगा ही साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। यह हमारी कब्ज से जुड़ी दिक्कत, दिल के स्वास्थ्य, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और रक्तचाप जैसी समस्याओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। रोजाना एक से दो खजूर खाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जब आप कुछ मीठा बना रही हों तो गुड़ की जगह खजूर डालें।

शहद

use honey

बात चाहे स्वास्थ्य की हो या त्वचा की दोनों के लिए शहद अच्छा होता है। शहद में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारी पेट से जुड़ी समस्याओं, इम्युनिटी को बढ़ाने, आंखों की समस्या और वजन कम करने जैसी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है।

त्वचा पर निखार के लिए भी शहदका इस्तेमाल किया जाता है। हम फेस पैक और स्क्रब बनाने के लिए भी शहद का उपयोग करते हैं। खाने में बनाई जाने वाली कई चीजों में आप इसे डाल सकती हैं साथ ही अगर आप काली चाय(ब्लैक टी का स्वाद कड़वा होने के कारण) पीती हैं तो उसमें एक चम्मच शहद डालकर पीएं। आपके लिए फायदेमंद होगा।

रापादुरा(Rapadura)

यह एक तरह कीब्राउन शुगर का प्रकार है जो अनरिफाइंड होती है। वैसे तो इसमें सफेद चीनी जितनी ही कैलोरी होती है लेकिन इसमें मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है। आप किसी भी रेसिपी में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं कैसे बनता है वनस्पति घी? जानिए किस चीज़ में पका रहे हैं आप खाना

आप गुड़ की जगह इनमें से किसी चीज का इस्तेमाल किया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP