Cooking Tips: बर्गर भी हो सकता है हेल्दी, इन टिप्स में छिपा है राज 

अगर आप बर्गर सिर्फ इसलिए नहीं खाते कि आपका वजन बढ़ जाएगा? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए है, जिसे पढ़ने के बाद आप एक नहीं दो बर्गर खाएंगे। 

 
ways to make burger healthier in hindi

यार! आज बर्गर खाने का मन कर रहा है, चल रहा है? हां यार! सही कह रहा है, बगल में ही रेस्टोरेंट है, चलते हैं हम सब और मस्त वेज या नॉनवेज बर्गर खाते हैं, क्या बोलते हो यारों! हां चलो, चलते हैं...। आप भी कुछ इस तरह अपने दोस्तों के साथ बर्गर खाने का प्लान बनाते होंगे, क्योंकि आज बर्गर हमारी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है।

हमारा कुछ भी खाने का मन करता है, तो हम बर्गर ही ऑर्डर करते हैं। हालांकि, घर से निकलते ही ठीले से लेकर हर रेस्टोरेंट के मेन्यू में फास्ट फूड जरूर शामिल होते हैं। पर एक बात तो तय है कि बाहर का बर्गर काफी अनहेल्दी होता है। ऐसे में तो क्यों ना बर्गर को हेल्दी बनाया जाए? लेकिन कैसे आइए इस लेख में जानते हैं।

टिक्की को ग्रिल करें

How can I make a burger healthier

पहली चीज बर्गर को अनहेल्दी बनाती है, वो है फ्राइड टिक्की। तली हुई पैटी हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होती, इसलिए कोशिश करें पैटी को ग्रिल करने की। ग्रिल करने से न सिर्फ बर्गर का स्वाद बढ़ेगा बल्कि टिक्की आसानी से बन भी जाएगी।

साथ ही, आलू की बजाय मीट को ग्रिल करना शुरू करें। आप मटन, चिकन या मछली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप शाकाहारी हैं तो छोले या काली बीन्स कटलेट का इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनाएं स्लाइस चीज, नोट करें रेसिपी

चीज का न करें इस्तेमाल

What is a healthy burger option

मुलायम चीज के बिना एक बर्गर का क्या होगा? इसका स्वाद कैसा लगेगा? अगर आप यह सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि अपने हेल्थ गोल्स को प्राप्त करने के लिए कुछ ना कुछ तो छोड़ना पड़ेगा।

आप चीज का इस्तेमाल न करें। वहीं, इस चीजीनेस को लाने के लिए आप अपने कटलेट में दूध डालकर इसे नरम और क्रीमी बना सकते हैं। साथ ही, चीज स्लाइस की जगह मशरूम सॉस या योगर्ट डिप का इस्तेमाल करें।

होममेड सामग्रियों का करें इस्तेमाल

How can hamburgers be healthy

बर्गर में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों के लिए बेहतर नेचुरल और हेल्दी विकल्प ढूंढे। आप मार्केट से खरीदी गई मेयोनेज, मस्टर्ड या बन मार्केट से न खरीदें। साथ ही, कोशिश करें केचप सॉस की जगह घर की टमाटर से बनी सॉस, तुलसी सॉस या पेस्टो सॉस का इस्तेमालकरें। अगर आप तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जैतून का तेल बेस्ट रहेगा।

गेहूं के आटे से तैयार करें बन

यह तो हम सभी को पता है कि बर्गर बन्स मैदे से बने होते हैं। आप चाहें तो गेंहू के आटे से बने बन्स इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स के आटे के अलावा दूसरे किसी हेल्दी आटे को भी उपयोग में ला सकते हैं। आपको यह आसानी से अपने स्थानीय किराने की दुकान पर भी मिल सकते हैं या आपके घर पर ओवन हैं तो आप इन्हें खुद भी तैयार कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-अम्बाडी से बनाएं ये 3 हेल्दी और टेस्टी डिशेज, जानें आसान तरीके से बनने वाली रेसिपीज

लेट्यूस के पत्ते का करें इस्तेमाल

How can hamburgers be healthy in hindi

अगर आप अपने बर्गर में क्रंच को मिस कर रहे हैं, तो लेट्यूस के पत्ते और खीरे के टुकड़ों के साथ रोस्टेड क्रंची सीड्स भी डाल सकते हैं। यह पोषण बढ़ाने के साथ आपके बर्गर का स्वाद भी बढ़ाएंगे। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। बस आपको फ्रेश खरीदना होगा और इस्तेमाल करना होगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP