झटपट बनाएं तिरंगे वाली आइसक्रीम रेसिपीज, परिवार के साथ 15 अगस्त को बैठकर लें मजा

15 अगस्त पर स्कूल से बच्चों को लड्डू और मठरी तो मिलती है। आप घर पर आइसक्रीम बना लें, ताकि शाम को सब साथ में बैठकर तिरंगे वाली आइसक्रीम का मजा ले सकें।

 
tricolour ice cream recipes for  august  special

गर्मी हो या फिर सर्दी लगभग हर मौसम में आइसक्रीम अच्छी लगती है। अब देखिए मौसम बदला है, लेकिन आइसक्रीम का मजा फिर भी लिया जाता है। ऐसे में क्यों न ऐसे मौके पर आइसक्रीम खाई जाए, जब सब घर पर होंगे और टीवी पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आने वाली फिल्में देख रहे होंगे।

स्वतंत्रता दिवस की इस छुट्टी को हर कोई अपने अंदाज में मनाएगा। बच्चों के लिए यह छुट्टी मौज-मस्ती करने का जरिया होती। बड़े-बुजुर्गों को पूरा परिवार एक साथ मिल जाता है। ऐसे मौके पर चाट-पकोड़े तो सब बनाएं। पौष्टिक नाश्ता और लजीज लंच और डिनर भी बनेगा फिर मीठे के लिए क्या है?

मीठे के तौर पर रसगुल्ला और गुलाब जामुन छोड़कर घर की बनी आइसक्रीम का मजा लें। इस मौके पर ट्राई कलर थीम वाली आइसक्रीम बनाएं और बच्चें और बड़ों के साथ खाएं। घर पर बनी इस आइसक्रीम को बनाना भी बहुत आसान होगा।

1. बेरी-आम-नारियल तिरंगा आइसक्रीम

berry mango and coconut tricolour ice cream

आवश्यक सामग्री:

बेरी लेयर के लिए

  • 1 कप मिक्स बेरी (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी)
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

आम की लेयर के लिए:

  • 1 कप पका हुआ आम, छिला और कटा हुआ
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

नारियल की लेयर के लिए:

  • 1 कप नारियल का दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 चम्मच वेनिला एक्स्ट्रैक्ट

बनाने का तरीका-

  • पहले बेरी की लेयर तैयार करें। इसके लिए मिक्स बेरी को चीनी के साथ ब्लेंड करें और उसे बिल्कुल स्मूथ कर लें।
  • अब एक कटोरे में, बेरी प्यूरी को हैवी क्रीम, दूध और वनिला एक्स्ट्रैक्ट के साथ मिलाएं।
  • इसे आइसक्रीम मेकर में डालें और इसे फर्म करने के लिए कुछ देर 40-50 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
  • इसी तरह से आम और नारियल की लेयर भी तैयार कर लें।
  • अब तीनों को एक साथ तैयार करने के लिए एक लोफ पैन या आइसक्रीम मोल्ड में, हर फ्लेवर की लेयर को बारी-बारी से डालें। लेयर को धीरे से स्मूथ कर लें।
  • अब आइसक्रीम मोल्ड को फ्रिज में कम से कम 4 घंटे या जमने तक फ़्रीज करें।
  • आपकी ट्राई-कलर थीम आइसक्रीम तैयार है। इसे स्कूप करें और आनंद लें।

2. ग्रीन टी-स्ट्रॉबेरी-वनिला आइसक्रीम

green tee strawberry vanilla icecream

आवश्यक सामग्री:

ग्रीन टी लेयर:

  • 1 कप दूध
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 3 बड़े चम्मच मैचा ग्रीन टी पाउडर
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

स्ट्रॉबेरी लेयर:

  • 1 कप ताजा स्ट्रॉबेरी, छिलका हटाकर कटा हुआ
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

वनिला लेयर:

  • 1 कप दूध
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट

बनाने का तरीका-

  • आपको पहले ग्रीन टी लेयर तैयार करनी है। एक कटोरे में, माचा पाउडर को थोड़े से गर्म दूध के साथ स्मूछ होने तक फेंटें।
  • बचा हुआ दूध, हैवी क्रीम, चीनी और वनिला एक्स्ट्रैक्ट डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। ध्यान रखें कि किसी तरह के बबल्स न बनें।
  • अब आइसक्रीम मेकर में तैयार मिश्रण डालें और इसे जमने दें।
  • वहीं, स्ट्रॉबेरी को चीनी डालकर स्मूथ होने तक मिलाएं। एक कटोरे में स्ट्रॉबेरी प्यूरी को हैवी क्रीम, दूध और वनिला एक्स्ट्रैक्ट के साथ मिलाएं।
  • इसे भी आइसक्रीम मेकर में डालकर जमाएं।
  • वनिला लेयर डालने के लिए एक कटोरे में दूध, हैवी क्रीम, चीनी और वनिला एक्स्ट्रैक्ट को मिलाएं।
  • इसे भी जमा लें। जब तीनों लेयर तैयार हो जाएं, तो आइसक्रीम मोल्ड में, हर फ्लेवर को लेयर करते हुए डालें और फ्रीज होने दें।
  • आपकी आइसक्रीम तैयार है। बच्चों के साथ टीवी पर सुबह स्वतंत्रता दिवस की परेड देखते हुए इसका मजा लें।

3. पिस्ता-रास्पबेरी-व्हाइट चॉकलेट आइसक्रीम

pista raspberry and white chocolate ice cream

आवश्यक सामग्री:

पिस्ता लेयर:

  • 1 कप छिलके वाले पिस्ता
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

रास्पबेरी लेयर:

  • 1 कप ताजा रास्पबेरी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

व्हाइट चॉकलेट लेयर:

  • 1 कप व्हाइट चॉकलेट, कटी हुई
  • 1 कप हैवी क्रीम
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट

बनाने का तरीका-

  • पहले पिस्ता की लेयर बना लें। इसके लिए फ़ूड प्रोसेसर में पिस्ता को बारीक पीस लें।
  • एक कटोरे में पिसे हुए पिस्ता को हैवी क्रीम, दूध, चीनी और वनिला एक्स्ट्रैक्ट के साथ मिलाएं।
  • आइसक्रीम मेकर में डालकर इस जमा लें।
  • आपको इसी तरह से सारी लेयर तैयार करनी है। सब सारी लेयर फ्रीज हो जाएं, तो उन्हें फिर से मोल्ड में डालकर लेयर करते हुए ट्रांसफर करें और फिर अच्छी तरह से जमने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • फ्रिज से आइसक्रीम निकालकर चेक करें और इसका मजा लें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP