herzindagi
tips to make perfect uttapam at home

इन टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट उत्तपम

क्या आपका बनाया हुआ उत्तपम कच्चा रह जाता है? क्या वह क्रिस्पी और फ्लफी नहीं बनता? चलिए आज उत्तपम बनाने के टिप्स आपको बताएं।
Editorial
Updated:- 2022-10-25, 15:19 IST

उत्तपम एक साउथ इंडियन डेलिकेसी है। इसे उत्तप्पा नाम से भी जाना जाता है और यह ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाया जाता है। उत्तपम को बनाने के लिए चावल और दाल को घंटों तक भिगोकर, एक गाढ़े बैटर में पीसकर तैयार करते हैं। इसे अपने पसंद के मुताबिक बनाने के लिए इसमें आप सब्जियां आदि भी मिला सकते हैं। एक अच्छा उत्तपम क्रिस्पी और फूला हुआ बनता है।

दक्षिण भारत में लोग इडली और डोसा के लिए तैयार बैटर की क्वांटिटी को ज्यादा रखते हैं और फिर उसी से उत्तपम भी तैयार कर लिया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे सही तरीके से बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपका बैटर जरा भी इधर-उधर हुआ तो उत्तपम का स्वाद बिगड़ सकता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको परफेक्ट उत्तपम बनाने का तरीका भी बताने जा रहे हैं, तो चलिए बिना देरी के कुछ शानदार टिप्स से इसे बनाना सीखें।

उत्तपम बनाने के लिए ऐसे बनाएं बैटर

tips to make uttapam batter

  • बैटर बनाने के लिए आपको दो दालों की जरूरत पडे़गी। इसके लिए 1/2 कप उड़द और 2 बड़े चम्मच चना दाल को भिगोकर रख लें।
  • इसके साथ ही पहले से चावल को भिगोकर रखना जरूरी है। अगर आप पोहा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे सिर्फ 15 मिनट के लिए पीसने से पहले भिगोएं।
  • 4-5 घंटे के लिए दाल और चावल को भिगोने के बाद उनका पानी निकाल लें और एक ग्राइंडर में डालकर 2 कप पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

दादी मां के टिप्स

  • अगर आप इस बैटर को तैयार करते हुए थोड़ा सा नमक डाल देंगे तो इससे स्वाद बेहतर होगा।
  • अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा पानी डालकर फिर एक बार ब्लेंड करें।
  • इस बैटर को फर्मेंट करने के लिए हमेशा किसी गर्म जगह पर 3-4 घंटे के लिए रातभर रखना बेहद जरूरी है।उत्तपम को हमेशा मीडियम आंच पर ही बनाना चाहिए। धीमी आंच पर यह कड़क हो सकता है और तेज आंच पर जल सकता है।

इसे भी पढ़ें: केवल स्वादिष्ट ही नहीं सेहतमंद भी है उत्तपम की यह रेसिपी, विधि जानें

न करें ये गलतियां

mistakes to avoid while making uttapam

  • दाल और चावल को कभी भी एक साथ ग्राइंड न करें। इससे उसकी कंसिस्टेंसी अच्छी नहीं आती है।
  • दोनों चीजों को अलग-अलग ब्लेंड करके आखिर में मिलाएं और अच्छी तरह से फेंट लें।
  • बैटर को कभी भी बहुत ज्यादा फर्मेंट न करें। इसे रातभर यदि छोड़ रही हैं तो 14 घंटे से ऊपर न रखें। इससे उत्तपम खट्टे हो सकते हैं।
  • ठंडे तवे पर कभी भी बैटर न फैलाएं, इससे यह अच्छे से सिकेगा नहीं और तवे पर चिपकेगा। पहले तवे को गर्म करें और ठंडे पानी के छींटे से तापमान सेट करें। इसे साफ करके तेल लगाएं और फिर बैटर फैलाएं।

डालें ये स्पेशल सामग्री

बैटर को फ्लफी बनाने के लिए कई लोग इसमें बेकिंग सोडा, ईनो आदि डालते हैं। अगर आप इन सब चीजों के अलावा उत्तपम को क्रिस्पी, स्वादिष्ट और फ्लफी बनाना चाहती हैं तो इसमें बटरमिल्क का इस्तेमाल करें। बैटर में चुटकी भर नमक के साथ छाछ डालकर खूब अच्छी तरह से फेंटें। जब बैटर में झाग दिखने लगे तो इसे ढककर गर्म जगह पर रख लें।

उत्तपम की रेसिपी

uttapam recipe in hindi

सामग्री-

  • 1/2 उड़द दाल
  • 2 बड़े चम्मच चना दाल (चना दाल के चिप्स)
  • 2 कप चावल
  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1/4 कप पोहा (ऑप्शनल)
  • 1/2 सेंधा नमक
  • 1/4 कप छाछ
  • 1-2 कप पानी
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा प्याज
  • 1 मीडियम टमाटर
  • 1/4 गाजर बारीक कटी हुई
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1/4 कप हरा धनिया, बारीक कटा

इसे भी पढ़ें: साउथ इंडियन फूड के हैं शौकीन, तो एक बैटर से बनाएं 4 अलग-अलग डिश

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले उड़द दाल, चना दाल और मेथी को अच्छी तरह धोकर कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगोएं।
  • अब एक दूसरे कटोरे में चावल को भी धोकर भिगो लें। आप चाहें तो इसमें पोहा भी डाल सकती हैं, लेकिन उसे 15 मिनट पहले ही भिगोएं।
  • निर्धारित समय बाद, पानी निकालकर दोनों चीजों को अलग-अलग ग्राइंड कर लें। इसमें पानी डालकर दाल और चावल के बैटर की कंसिस्टेंसी को ठीक करें।
  • अब दाल के बैटर में चावल का बैटर डालने के साथ सेंधा नमक डालकर मिलाएं। इसमें छाछ डालकर तब तक मिलाएं, जब तक कि बैटर फ्रॉथी न हो जाए।
  • अब इस तैयार बैटर को रात भर ढककर गर्म जगह रख दें।
  • एक प्लेट में सारी सब्जियों को काटकर रख लें। अब एक तवे को गर्म करें और ठंडे पानी के छींटों से तापमान सेट करें।
  • उसमें मक्खन डालकर ग्रीस करें। अब एक करछी बैटर लेकर फैला लें। इसमें बारीक कटी सब्जियां डालकर इसे दोनों तरफ से सेक लें।
  • मीडियम आंच पर उत्तपम को अच्छी तरह से सेक लें और फिर सांभर, हरी चटनी और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

देखा कितना आसान है परफेक्ट उत्तपम बनाना। आप भी इसे घर पर ट्राई करके देखें। हमें यकीन है यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik, sharmispassion &vegrecipesofindia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।