हर साल लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन तिल खाने की खास प्रथा है। लेकिन क्या आप ऐसे ही तिल खा लेंगी? नहीं इस साल आप ये खास लड्डू बनाएं। नया जमाना है तो मकर स्क्रांति में वही पुरानी तरह से तिल क्यों खाएं। गुड़ वाले तिल-चावल के लड्डू आप इस साल अपने घर पर बनाएं। जानिए इन लड्डू को बनाने की ये स्पेशल रेसिपी।
वैसे ये लड्डू बनाना बहुत ही आसान है लेकिन सबसे खास बात है कि इन लड्डू को मकर सक्रांति के खास त्योहार पर ही क्यों बनाया जाए। इन्हें खाने से आपको क्या फायदा मिलता है। तिल, गुड़ और चावल जब एक साथ मिलाकर खाया जाता है तो उससे आपके शरीर को कितने पोषक तत्व मिलते हैं। तिल में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी से भरता है। विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर तिल हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। वहीं गुड़ आपके इम्यूनिटी सिस्टम के लिए अच्छा होता है। यह शरीर को ठंडक, फ्लू और अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करने के साथ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक है।
इसे भी पढ़ें :सूजी के परफेक्ट लड्डू बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
नोट: आप चाहें तो ड्राइफ्रूट को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बनाकर भी डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :घर पर ही बनायें बेसन के हेल्दी बेसन के लड्डू
लड्डू बनाने के लिए अब आप तिल वाले मिश्रण को गुड़ की चाशनी में मिलाएं इसमें 1 चम्मच देसी घी भी डालें। इस सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। कहीं भी कोई गांठ नज़र नहीं आनी चाहिए, मिश्रण मिक्स करने में आपको 5-10 मिनट का समय लगेगा लेकिन मिश्रण अगर अच्छे से मिक्स नहीं हुआ तो स्वाद खराब हो जाएगा।
टिप्स - आप लड्डुओं को गर्म-गर्म ही हाथ पर मिश्रण डालकर बना लें नहीं तो ठीक से नहीं बनेंगे। लड्डू जब ठंडे हो जाएं तभी आप इन्हें कंटेनर में भरकर रखें नहीं तो ये खराब हो जाएंगे। आप कंटेनर में भरकर इन्हें 1 महीने तक रख सकती हैं।
आप भी घर पर यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं और हमें बताएं आपको यह कैसा लगा। इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करें और ऐसी रेसिपी और अन्य टिप्स पाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।