herzindagi
Rava laddo in hindi

सूजी के परफेक्ट लड्डू बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स 

अगर आप घर पर सूजी के लड्डू बनाने की सोच रही हैं लेकिन वह ठीक से नहीं बन पाते या टूट जाते हैं, तो आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैंं। 
Editorial
Updated:- 2021-10-11, 16:35 IST

नवरात्रि चल रही हैं और अब दिपावली का त्योहार भी आने वाला है। त्योहार के मौके पर सभी के घरों में मिठाइयां बनने लगती हैं। ज्यादातर घरों में महिलाएं लड्डू बनाना पसंद करती हैं। कई महिलाएं बेसन, तो कुछ महिलाएं सूजी के लड्डू बनाती हैं। अगर आप भी त्योहार के मौके पर सूजी के लड्डू बनाने की सोच रही हैं। लेकिन जब भी आप सूजी के लड्डू बनाती हैं, तो वह टूट जाते हैं यानि बंध नहीं पाते? साथ ही, सूजी में मोटी-मोटी गुठलियां भी पड़ जाती हैं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे है कुछ ऐसे आसान टिप्स और ट्रिक्स जिसे अपनाने के बाद आपको लड्डू बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि सूजी के परफेक्ट लड्डू बनाने का तरीका क्या है।

सूजी में नहीं पड़ेंगी गुठलियां

rava tips

जब भी महिलाएं घर पर सूजी के लड्डू बनाती हैं, तो उनके लड्डू ठीक से नहीं बन पाते हैं और वह टूट जाते हैं। ऐसा इसलिए होता क्योंकि सूजी में जब गुठलियां पड़ जाती हैं, तो लड्डू ठीक से नहीं बन पाते हैं। अगर आप चाहती हैं सूजी में गुठलियां ना पड़े। तो इसके लिए, आप लड्डू बनाते समय सूजी को भूनते हुए लगातार चलाते रहे। ऐसा करने से सूजी में गुठलियां नहीं पड़ेंगी। अगर गुठली पड़ भी रही हो, तो उन्हें कलछी से दबाते हुए हटाती जाएं।

लड्डू बनेंगे दानेदार

suji perfect fry

सूजी के लड्डू दानेदार बनाने के लिए आप मोटे तगार (बूरा) का इस्तेमाल करें क्योंकि इसे लड्डू का मिश्रण दानेदार बनाता है। (परफेक्‍ट बेसन के लड्डू बनाएं) आपको बता दें कि तगार भी दो तरह की होती है- एक बूरा और दूसरी करारा। बूरा बारीक तगार है और करारा तगार दानेदार होती है। लड्डू को दानेदार बनानेके लिए बूरा और करारा दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं और इस्तेमाल करें। इससे आपके सूजी के लड्डू अच्छे और दानेदार बनेंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर ही बनायें बेसन के हेल्दी लड्डू

मिश्रण ना रखें पतला

सूजी का भूना हुआ मिश्रण पतला ना हो इसके लिए गर्म-गरम मिश्रण में चीनी या बूृरा ना डालें क्योंकि ऐसा करने से मिश्रण पतला हो जाता है और पतले मिश्रण होने की वजह से लड्डू ठीक से नहीं बंध पाते हैं। इसलिए आप इस बात का खास ख्याल रखें और मिश्रण को पहले थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसमें चीनी मिलाएं।

ठंडे मिश्रण में ना बनाएं लड़डू

laddu making tips in hindi

बहुत सारी महिलाओं को सूजी के लड्डू बनाते समय यह भी समस्या आती है कि लड्डू बनने के बाद वह टूट जाते हैं। इसलिए आप लड्डू के मिश्रण को ज्यादा ठंडा ना होने दें क्योंकि अधिक ठंडे मिश्रण में बूरा मिक्स करने के बाद लड्डू अच्छी तरह से नहीं बन पाते हैं और वह बिखर कर टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप इसे ठीक करने के लिए मिश्रण में थोड़ा-सा घी गर्म करके मिक्स कर लें, तो आपका मिश्रण ठीक हो जाएगा। साथ ही, आपके लड्डू भी आसानी से बंध जाएंगे। (देसी गाय के घी से मिलते हैं ये 25 फायदे)

बना रहेगा लड्डू का कलर

suji laddu perfect colure

कई बार ऐसा होता है कि सूजी के लड्डू बनने के बाद उसका कलर डार्क हो जाता है? (सूजी से बनाएं ये शानदार स्नैक्स) वह पूरी तरह से सफेद नहीं बन पाते हैं। आपको बता देे कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बहुत- सी महिलाएं सूजी का मिश्रण भून जाने के बाद उसे कढ़ाही में ही छोड़ देती है। आप ऐसा ना करें चूंकि कढ़ाही गर्म होती है और अगर आप मिश्रण को चलाना छोड़ देती हैं, तो वह नीचे से डार्क हो जाएगा और जब आप इसके लड्डू बनाएंगी, तो आपके सारे लड्डू डार्क कलर के हो जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • लड्डू में अच्छी सूजी सूजी का इस्तेमाल करें। अगर आप लड्डू में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे अच्छी रह भुन लें।
  • आप सूजी के लड्डू को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें सूखा नारियल (नारियाल का बूरा) भी मिला सकती हैं। इसके लिए आप नारियल को अलग से भूनकर ही डालें।
  • आप इसमें गुड़ का पाउडर या सफेद चीनी पाउडर या ऑर्गेनिक गन्ना से बनी चीनी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर ही बनाएं टेस्‍टी सूजी के लड्डू और लगाएं भगवान को भोग, जानें इसकी रेसिपी

इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आप परफेक्ट पंजीरी के लड्डू बना सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google and Youtube)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।