herzindagi
how to make dishes in non stick pan

नॉन स्टिक पैन में कभी नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें

अगर आपके घर में भी नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल होता है तो जान लीजिए कि कौन सी डिशेज इसमें नहीं पकानी चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2021-11-15, 10:05 IST

नॉन स्टिक पैन्स हमारे किचन का एक बहुत जरूरी हिस्सा हैं जिन्हें अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं। ये सस्ते होते हैं और खाना पकाने में आरामदायक भी। एक तरह से देखा जाए तो इन नॉन-स्टिक पैन की खासियत ही कुछ अलग होती है। कई बार तो ऐसी डिशेज इनमें बहुत आसानी से पकाई जा सकती हैं जिन्हें नॉर्मल पैन में बनाने में काफी मुश्किल होती है।

नॉन स्टिक पैन एक खास कोटिंग के साथ आते हैं जिनके कारण खाना चिपकता नहीं है, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप इसमें हर चीज़ पकाएं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन डिशेज के बारे में जिन्हें आपको नॉन-स्टिक पैन में कभी नहीं बनाना चाहिए।

1. वेजिटेबल स्टिर फ्राई-

स्टिर फ्राई वेजिटेबल आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। एक तरह से ये फैंसी डिश होती है और साथ ही साथ ये ज्यादा तेल-मसाले के बिना बनती है इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं, लेकिन ऐसी स्टिर फ्राई वेजिटेबल जिन्हें कैरेमलाइज करना हो यानि काफी देर तक पकाना हो जिसमें ज्यादा हीट लगे वो सब्जियां नॉन स्टिक पैन में ना पकाएं।

dishes of non stick pans

दरअसल, नॉन स्टिक पैन में ज्यादा हाई हीट नहीं देनी चाहिए क्योंकि इससे उनकी कोटिंग पर असर पड़ता है। ऐसे में जिन भी चीजों में बहुत ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत होती है वो सभी नॉन-स्टिक पैन में खराब हो जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें

2. मीट या बर्गर जिन्हें ज्यादा देर पकाना हो-

यहां भी वही कॉन्सेप्ट चलता है कि नॉन स्टिक पैन में बहुत ज्यादा हीट नहीं देनी चाहिए। अगर नॉन स्टिक पैन में बहुत देर तक हीट जाएगी तो इसकी कोटिंग पिघलने लगेगी। इस तापमान में कोटिंग से निकलने वाला धुआं भी टॉक्सिक हो सकता है। ऐसे में अगर आप मटन की डिश आदि पकाएंगे तो ये ना ही पैन के लिए अच्छा होगा और ना ही ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होगा।

मीट आदि पकाने के लिए तो आपको पैन पहले प्री-हीट भी करना होगा और ये जरूरी है कि आप ऐसा नॉन स्टिक पैन में ना करें।

non stick pan and its dishes

3. ऐसी कोई भी डिश जिसमें स्लो कुकिंग लगे-

सॉस, सूप, मीट, खीर या कोई भी डिश जिसमें डिग्लेजिंग लगे यानि ऐसी स्टेप जिसमें आपको स्लो आंच पर बहुत देर कुक करना होता है और इंग्रीडिएंट्स पैन में चिपकने लगते हैं, जैसे खीर आदि बनाते समय दूध चिपकता है। ये सारी डिशेज आपको नॉन स्टिक पैन में नहीं पकानी चाहिए। ये भी पैन की कोटिंग पर असर करती है और पैन की कोटिंग अगर खाने में मिल जाए तो ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि हमने कई चीज़ों को मना कर दिया तो आखिर कब नॉन स्टिक पैन इस्तेमाल किया जाए? तो चलिए आपको इसकी जानकारी भी दे देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- लोहे की कढ़ाई को जंग लगने से बचाने के ये 3 टिप्स

कब इस्तेमाल करें नॉन स्टिक पैन?

ऐसी सभी डिशेज जिनमें हाई हीट की जरूरत नहीं होती है। ऐसी सभी डिशेज में अधिकतर चिपकने का खतरा होता है जैसे अंडे, पैनकेक, फिश, चीज़ से बनी हुई डिशेज, नूडल्स आदि को आप नॉन स्टिक पैन में पका सकते हैं। ये सभी डिशेज काफी जल्दी बन भी जाएंगी और साथ ही साथ आपके पैन में भी कोई समस्या नहीं होगी।

नॉन स्टिक पैन में मिक्स करने, टॉस करने और पलटने में समस्या नहीं होती है इसलिए मिक्स वेज, चीले, ऑमलेट जैसी चीज़ें भी बहुत अच्छी तरह बनती हैं। तो अब जब आपको पता चल गया है कि नॉन स्टिक पैन किन चीज़ों के लिए इस्तेमाल करना है और किन चीज़ों के लिए नहीं तो अपनी कुकिंग का आनंद उठाएं।

अगर आपके पास भी ऐसी कोई कुकिंग टिप हो तो हमसे हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर शेयर करें। अगर ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।