फिटनेस फ्रीक और योगा एक्सपर्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की उम्र 43 वर्ष है। इस उम्र में भी उनको फिट और स्लिम ट्रिम देख कर हर महिला को उनकी तरह फिगर बनाने की ख्वाहिश रहती है।शिल्पा शेट्टी भी अक्सर फिटनेस जुड़े वीडियो और टिप्स को अपने फैंस से शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं शिल्पा तो सेहतमंद रेसिपी के वीडियो भी शेयर करती हैं जो वजन कम करने, इम्यूनिटी बढ़ने और सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होती हैं। शिल्पा शेट्टी ने ऐसी ही एक स्पेशल समर ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने सोलकढ़ी, जिसे कोकम शरबत भी कहते हैं, उसकी रेसिपी शेयर की है। शिल्पा की माने तो यह ड्रिंक शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह गर्मी में शरीर को राहत तो पहुंचाती ही है साथ ही वजन भी तेजी से घटाती हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
कोकम एक तरह का फल है। और यह ज्यादातर की कोंकण प्रांत में उगता है। यह फल गहरा बैंगनी रंग का होता है और जब इसका जूस बनाया जाता है तो यह लाल दिखने लगता है। इसका जूस बहुत ही अलग तरह से बनाया जाता है। कोकम को पहले सुखाया जाता है और फिर उसके बात उसे पानी में भिगो दिया जाता है। यह फल काटा नहीं जाता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।