सहजन जिसे हम ड्रमस्टिक या मोरिंगा भी कहते हैं, एक कमाल का इंग्रीडिएंट है। यह सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि गुणों का खजाना भी है। अगर आपको सहजन की सब्जी बनानी नहीं आती, तो घबराइए मत, आज हम आपको सिखाएंगे इसे बिल्कुल आसान तरीके से बनाना। इसकी लंबी, पतली फलियां और पोषक तत्वों से भरपूर पत्तियां इसे एक अद्भुत सुपरफूड बनाती हैं।
अक्सर इसे सांभर में डालकर बनाया जाता है, लेकिन कई लोग जो इसकी खूबियों के बारे में जानते हैं, वे इसकी सब्जी बनाते हैं। इसे क्रिस्पी करके स्नैक के रूप में भी खाया जाता है।
पहली बार इस सब्जी से रूबरू होने वाले लोगों को इसे बनाने में मुश्किल हो सकती है। इसे कितना पकाना चाहिए और कितना नहीं, यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस लेख में चलिए इस सब्जी के बारे में विस्तार से जानें।
सहजन हमारे देश और अफ़्रीका के कुछ हिस्सों में पाया जाने वाला एक खास पेड़ है। इसे मैजिकल ट्री के नाम भी जाना जाता है, क्योंकि इसकी सिर्फ फलियां ही नहीं, पत्तियां, फूल, बीज और छाल भी खाई जाती है। यह सब्जी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।
यह विटामिन्स (जैसे विटामिन-सी, ए, बी6, ई और के) के अलावा ढेरों मिनरल्स से भरपूर होती है। सहजन खाने से पाचन दुरुस्त रहता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, शुगर कंट्रोल में रहती है और तो और आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बढ़िया होता है।
इसे भी पढ़ें: गारंटी है हमारी सहजन का सूप इन तरीकों से नहीं बनाया होगा कभी
इसे भी पढ़ें: Moringa Pickle Recipe: डियर लेडीज... ये रहे मोरिंगा अचार बनाने के देसी ट्रिक्स
सहजन सिर्फ सब्जी बनाने के ही काम नहीं आती, इसे आप कई और तरीकों से भी खा सकते हैं-
आपका जैसा मन करे, वैसे ही सहजन को अपने आहार में शामिल करें। इसे सांभर में डालें या फिर सलाद के रूप में खाएं। हमें उम्मीद है कि सहजन को लेकर यह जानकारी आपको पंसद आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।