सत्तू, गर्मियों के लिए बेहतरीन फूड है। इससे बना ड्रिंक इस सीजन के लिए रामबाण है। आइए आज हम जानेंगे सत्तू के ड्रिंक में भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर पीने से क्या फायदे होते हैं-
पेट को रखे ठंडा
सत्तू में जीरा पाउडर मिलाकर पीने से पेट ठंडा रहता है और गर्मी में होने वाली धूप की समस्याएं, जैसे नौतपा या लू का खतरा कम होता है।
पाचन एंजाइम बढ़ाए
सत्तू में जीरा पाउडर मिलाकर पीने की परंपरा हमारे यहां बहुत पहले से ही है। दरअसल, जीरा पाचन के एंजाइम को बढ़ाता है, जो पेट के लिए लाभकारी है, इसलिए इसे सत्तू में मिलाकर पीते हैं।
पाचन में लाभकारी
सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन के लिए लाभकारी है और इसमें जीरा मिलाकर पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं, जैसे-कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि से राहत मिलती है।
वजन नियंत्रित करे
सत्तू में जीरा पाउडर मिलाकर पीने से वजन नियंत्रित होता है क्योंकि इस मिश्रण में कैलोरी कम और पोषण ज्यादा होता है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो इस ड्रिंक को जरूर पिएं।
ओवरईटिंग से बचाए
सत्तू में जीरा पाउडर मिलाकर पीने से पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है, जो ओवरईटिंग से बचाने में मददगार है। इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिससे मोटापा की समस्या भी नहीं होती है।
एनर्जी बढ़ाए
सत्तू में जीरा पाउडर मिलाकर पीने से एनर्जी बढ़ती है। इसे रोजाना सुबह-सुबह पीने से पूरे दिन थकान नहीं होती है।
कैसे पिएं-
सत्तू में सिर्फ नमक और जीरा पाउडर मिलाकर भी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा आप उसमें बारीक कटी हुई प्याज और नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे लू लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
आप भी सत्तू ड्रिंक में जीरा पाउडर मिलाकर पिएं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com