क्विनोआ को कुक करते समय इन बातों को ना करें नजरअंदाज

क्विनोआ को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, जब आप इसे कुक करते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको एक परफेक्ट टेस्ट मिल सके।

how to cook quinoa

आज के समय में लोग काफी हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं और इसलिए वे ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं जो पोषक तत्वों से पैक हों। ऐसे में क्विनोआ का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। अमूमन लोग ओट्स के अलावा क्विनोआ को खाना काफी पसंद करते हैं।

इसमें ना केवल फाइबर अधिक होता है, बल्कि प्रोटीन कंटेंट भी पर्याप्त मात्रा में होता है। हालांकि, अमूमन यह देखने में आता है कि बहुत से लोगों को इसे सही तरह से पकाना नहीं आता है, जिसकी वजह से उन्हें इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता है।

जब कुछ लोग इसे बनाते हैं तो यह काफी मैशी हो जाता है या फिर उन्हें इसका स्वाद हल्का कड़वा लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे इसे सही तरह से कुक नहीं करते हैं। यह सच है कि क्विनोआ बहुत जल्दी पक जाता है, लेकिन इसे सही तरह से बनाना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें क्विनोआ बनाते समय आपको ध्यान में रखना चाहिए-

जरूरी है क्विनोआ को वॉश करना

how to wash quinoa

जब आप घर पर क्विनोआ बना रहे हैं तो यह सबसे पहला और जरूरी स्टेप है, जिसे आपको फॉलो करना चाहिए। क्विनोआ को पकाने से पहले आपको इसे अच्छी तरह से धोना चाहिए। यह बेहद आवश्यक है। दरअसल, क्विनोआ में सैपोनिन नामक एक नेचुरल कोटिंग होती है, जिसके कारण इसका टेस्ट हल्का कड़वा या साबुन जैसा महसूस होता है। इस कोटिंग को रिमूव करने के लिए आपको इसे पकाने से पहले ठंडे पानी के नीचे एक महीन जाली वाली छलनी की मदद से धोना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Recipes: घर पर बनाएं क्विनोआ से 3 आसान रेसिपीज

पानी की मात्रा का रखें ध्यान

जब आप क्विनोआ को कुक करते हैं तो आपको पानी की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर पानी कम या ज्यादा होता है तो इससे वह सही तरह से पकता नहीं है या फिर बहुत अधिक मैशी हो जाता है। इसलिए, आपको पानी की मात्रा का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। आमतौर पर आपको क्विनोआ से डबल पानी लेना चाहिए। मसलन, एक बाउल क्विनोआ को पकाने के लिए आपको दो बाउल पानी की जरूरत होगी। इतना ही नहीं, खाना पकाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाने से क्विनोआ का टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

क्विनोआ को करें टोस्ट

tips to cook quinoa

अगर आप चाहते हैं कि आपके क्विनोआ का हल्का नटी टेस्ट आए तो ऐसे में आपको पहले क्विनोआ को सूखी कड़ाही में कुछ मिनटों के लिए टोस्ट करना चाहिए। जब आप पानी डालने से पहले इसे टोस्ट करते हैं तो इससे क्विनोआ का टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: माओं के काम आने वाली हैं ये कुकिंग टिप्स, न करें नजरअंदाज

ढककर पकाएं

जब आप क्विनोआ को पका रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप इसे ढककर पकाएं। एक बार क्विनोआ (क्विनोआ और मिलेट में अंतर) को टोस्ट करने के बाद उसमें पानी मिलाएं और एक उबाल आने दें। अब आंच को धीमी करके बर्तन को ढक दें। इसे लगभग 15-20 मिनट तक पकाएं। क्विनोआ को बीच-बीच में चेक जरूर करें। एक बार जब क्विनोआ पक जाए, तो इसे आंच से उतारकर लगभग 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे बचा हुआ पानी क्विनोआ सोख लेता है और वह फूल जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP