यह कहना गलत नहीं होगा कि चटनी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने के लिए अक्सर चटनी पहली पसंद होती है। चटनी की कई वैरायटिज भी होती हैं। भारत में स्पेशल चटनी खाने को भी मिलेगी। जैसे साउथ इंडिया की तरफ नारियल की चटनी बेहद फेमस है। वहीं उत्तराखंड के लोग तिल की चटनी बनाते हैं।
हालांकि, ज्यादातर घरों में प्याज की चटनी बनाई जाती है। लेकिन क्या आप केवल एक ही तरीके से प्याज की चटनी बनाती है? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको बता दें कि आप एक नहीं 3 तरीकों से इसकी चटनी बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
प्याज और सूखी लाल मिर्च की चटनी
सूखी लाल मिर्च हर खाने के स्वाद में तड़का लगा देती है। ऐसे में आप प्याज के साथ मिर्च को मिलाकर चटनी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 8 प्याज
- 2 बड़े चम्मच इमली
- आवश्यकता अनुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 7 सूखी लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1/2 बड़ा चम्मच तेल
- आवश्यकता अनुसार पानी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 8 प्याज को छिलकर बारीक काट लें।
- अब एक पैन में 1/2 बड़ा चम्मचतेल गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें कटे हुए प्याज, इमली और सूखी लाल मिर्च को थोड़ी देर तक भूनें।
- फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालें और करीब 4-5 मिनट तक दोबारा हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
- अब इस पेस्ट को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब जब यह ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सी में पीस लें।
- यह ज्यादा गाढ़ा न हो इसके लिए थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंड करें।
- अब दोबारा से तेल गर्म करें और 1/2 छोटा चम्मचउड़द की दाल को भून लें।
- इसके बाद एक बाउल में चटनी डालें और ऊपर से दाल डालें।
- लीजिए तैयार है आपकी प्याज और सूखी लाल मिर्च की चटनी।
प्याज और लहसुन से बनाएं चटनी
प्याज और लहसुन का कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है। ऐसे में आप इन्हें मिक्स कर चटनी बना सकती हैं। इससे चटनी का स्वाद बढ़ जाएगा और हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
आवश्यकत सामग्री
- 5 प्याज
- 1 लहसुन की कली
- स्वादानुसार नमक
- 5 सूखी लाल मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई
- धनिया के पत्ते ( गार्निशिंग के लिए)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 5 प्याज और 1 कली लहसुन की छिलकर अलग रख दें।
- अब मिक्सी में कटे हुए प्याज, लहसुन और 5 सूखी लाल मिर्च को डालकर पीस लें।
- इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- फिर इसमें 1 चम्मच राई डालें और फिर पेस्ट डालकर पकाएं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल चटनी के ऊपर न आ जाए।
- लीजिए तैयार है आपकी प्याज और लहसुन की चटनी।
- चटनी को धनिया से गार्निश करें।
- आप इसे दाल-चावल और पराठे के साथ परोस सकती हैं।
प्याज और टमाटर की चटनी
प्याज और टमाटर की चटनी बेहद आम है। लेकिन यह सबसे ज्यादा टेस्टी होती है। ऐसे में जब आपका मन ज्यादा मेहनत करने का न हो तो आप यह चटनी बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 4 प्याज
- 5 टमाटर
- 4-5 लहसुन की कलियां
- स्वादानुसार नमक
- 4-5 हरी मिर्च
- पुदीना के पत्ते
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 4 प्याज और 4-5 लहसुन की कलियों को छिलकर काट लें।
- फिर5 टमाटर और 4-5 हरी मिर्च को धोकर काट लें।
- अब मिक्सी में प्याज, टमाटर, लहसुन, स्वादानुसार नमक और हरी मिर्च को डालकर पीस लें।
- लीजिए तैयार है आपकी प्याज और टमाटर की चटनी।
- अब इसमें ऊपर से पुदीना के पत्ते डालें।
- लीजिए तैयार है आपकी प्याज और टमाटर की चटनी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों