खाना खाने के बाद अक्सर मुंह से बदबू आती है। इसलिए हम फ्रेश फील करने के लिए माउथ फ्रेशनर का सेवन करते हैं। बहुत-से लोग इसे बिना किसी व्यंजन के भी खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कई तरह के माउथ फ्रेशनर मार्केट में मिलते हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप किचन में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।
जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये इंग्रीडिएंट्स न सिर्फ आपको ताजगी का एहसास कराएंगे बल्कि आपके अधिक पैसे भी खर्च नहीं होंगे। तो देर किस बात की आइए जानते हैं नेचुरल माउथ फ्रेशनर के बारे में।
सौंफ का करें सेवन
बहुत-से लोग इसे बिना किसी व्यंजन के भी खाना पसंद करते हैं। आपने देखा होगा कि इंडिया के हर रेस्त्रां में माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ को परोसा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सौंफ में एरोमेटिक ऑयल मौजूद होते हैं, जो सांस से आने वाली दुर्गंध को रोकने में हेल्प करते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बाजार से लाने की बजाय घर में इस तरह बनाएं मीठी सौंफ
इसलिए बहुत-से लोग खाने के बाद मीठी सौंफ खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस तरह कर सकते हैं।
कैसे बनाएं मीठी सौंफ?
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच- चीनी
- 2 बड़े चम्मच- पानी या आवश्यकतानुसार
- 2-3 बड़े चम्मच- सौंफ
- 2 चम्मच- केवड़ा
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप एक छोटे सॉस पैन में चीनी और पानी डालें और मध्यम आंच पर उबाल लें।
- चीनी के मिश्रण को लगातार चलाते रहें जब तक कि यह मिश्रण चाशनी न बन जाए। (इलायची का पाउडर बनाने के तरीके)
- जब चाशनी में बहुत अधिक बुलबुले उठने लगे तो उसे लगभग 2-3 मिनट तक पकने दें।
- फिर आंच को धीमा कर दें और उसमें सौंफ के बीज को डाल दें। आप इसे तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण क्रिस्टल ना हो जाए।
- जब सौंफ लगभग सूखी नजर आने लगेगी तो उसे जल्दी से आंच से हटा दें। फिर कुछ और सेकंड तक हिलाते रहें जब तक कि सौंफ अलग ना हो जाए।
- बस आपकी मीठी सौंफ तैयार है अब आप इसे एक सीलबंद एयर-टाइट कंटेनर में बंद करके रख दें।
पुदीना के पत्ते का करें सेवन
हम सभी पुदीने का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सेवन माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी हम कर सकते हैं। जी हां, पुदीने की पत्तियों को चबाना हमारे मुंह को पल भर में तरोताजा कर सकता है।
साथ ही, पुदीने की पत्तियों में मौजूद क्लोरोफिल मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने का भी काम करता है। पुदीने की पत्तियों का स्वाद इतना तेज होता है कि इसका स्वाद घंटों तक रहता है।
कैसे खाएं?
- सबसे पहले दो से तीन फ्रेश पुदीना की पत्तियां लें और साफ करके धो लें।
- फिर इसे सुखा लें और चुटकी भर नमक लगाकर खाएं।
- ऐसा करने से न सिर्फ पत्ते स्वादिष्ट लगेंगे बल्कि आपको फायदा भी होगा।
इलायची आएगी काम
इलायची एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन करने से न सिर्फ आपको फ्रेश फील होगा बल्कि आपके मुंह से बदबू भी नहीं आएगी। आप भी इलायची का सेवन माउथ फ्रेशनर के तौर पर कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी, बस आपको डिब्बे से 2 से 3 इलायची निकालनकर चबाना है।
इन चीजों को आप माउथ फ्रेशनर के तौर पर कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। अगर आप कुछ और सामग्री को माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाती हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों