Nag Panchami Prasad Recipe: नागपंचमी पर चढ़ाएं इन 2 मिठाइयों का प्रसाद, नोट कर लें आसान रेसिपी

Nag Panchami Prasad Recipes in hindi: यदि आप भी नागपंचमी पर प्रसाद में कुछ स्वादिष्ट सा प्रसाद भगवान को अर्पित करना चाहती हैं, तो आज हम आपको दो डेजर्ट की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। जिनको आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं।
Sattu Halwa recipe

सावन के महीने में बहुत से फेस्टिवल पड़ते हैं। इनमें से एक नांग पंचमी का भी त्योहार है। नाग पंचमी हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 29 जुलाई, 2025 को है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। घरों में एक पेपर पर नाग की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है। साथ ही, इस दिन घरों में पकवान भी बनाए जाते हैं। नाग पंचमी पर पूजा के साथ नाग देवता को प्रसाद भी लगाया जाता है। इसके अलावा इस दिन नाग को दूध पिलाने की भी परंपरा है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने के साथ उन्हें मीठी चीजों का भोग भी लगाया जाता है। यदि आप भी नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता को कुछ स्वादिष्ट डेजर्ट बनाकर प्रसाद लगाना चाहती हैं तो आज हम आपको दो मिठाइयों की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिनको आप आसानी से बना सकती हैं।

सत्तू का हलवा रेसिपी

  • इसके लिए आपको सत्तू को छानकर एक बर्तन में निकाल लेना है।
  • अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें दो बड़े चम्मच देसी घी डालें।
  • घी गर्म हो जाने के बाद आपको उसमें सत्तू को डालकर भून लेना है।
  • सत्तू अच्छी तरह भुन जाने के बाद जब उसमें महक आने लग जाएगी।
  • इसके बाद आपको सत्तू में एक गिलास दूध डालना है।

sattu ka halwa recipe

  • और लगातार चलाते रहना है। अगर दूध कम लग रहा है तो और डाल सकती हैं।
  • फिर आपको इसमें स्वादानुसार चीनी मिक्स करनी है।
  • हलवा पक जाने के बाद आप गैस का फ्लेम बंद कर दें।
  • अब सत्तू के हलवे में आपको इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स कटे हुए और नारियल का बुरादा डालकर गार्निश करना है।

टिप- सत्तू का हलवा बनाते समय उसमें हमेशा पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्वाद बहुत बेहतरीन आता है।

बासुंदी की रेसिपी

  • इसके लिए आपको एक लीटर फुल क्रीम दूध लेना है।
  • अब आप इस दूध को किसी बर्तन में डालकर उबाल लें।
  • दूध उबल जाने पर आप इसमें एक चम्मच कंडेंस्ड मिल्क मिक्स करें।
  • अब दूध को आपको लगातार चलाते रहना है जब तक कि वो गाढ़ा न हो जाए।
  • बीच में आप दूध में भीगी हुई केसर और दो कप चीनी डालें।

basundi recipe

  • जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लग जाए तो आप इसमें कटे हुए बादाम, पिस्ता, काजू और किशमिश भी डाल दें।
  • अब गैस का फ्लेम बंद करके इसे आप थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब इस गुजराती स्पेशल स्वीट डिश को मिट्टी के बर्तन में निकालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके प्रसाद लगाएं।

ये भी पढ़ें: नाग पंचमी में पूजा के लिए बनाएं ये प्रसाद

टिप- बासुंदी बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का यूज करें। और इसमें थोडा कंडेंस्ड मिल्क जरुर डालें इससे गाढ़ापन और स्वाद दोनों आते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP