इंडियन फूड अपने रिच टेस्ट के लिए जाना जाता है। इंडियन फूड को तो पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। इंडियन डिशेज में कई तरह की करी को बनाया जाता है। यहां तक कि अलग-अलग राज्यों में करी को अलग टेस्ट दिया जाता है। फिर चाहे बात वेजिटेबल करी की हो या फिर चिकन करी, यह आपको डिनर टेबल पर स्वाद की एक अलग दुनिया में लेकर जाएंगे।
हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि उनकी करी रेसिपी उतनी टेस्टी नहीं बनती है। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि किचन में करी बनाते समय आप अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। जिसके कारण कई बार करी बहुत पतली हो जाती है या फिर आपको वह ऑथेटिंक टेस्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको काफी निराशा होती है। तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग करी बनाते समय कर बैठते हैं-
अगर आप सच में बेहद ही डिलिशियस करी बनाना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। हमेशा रेसिपी को सही तरह से फॉलो करें और इंग्रीडिएंट्स को सही क्रम में डालें। कई बार लोग जल्दबाजी में सभी इंग्रीडिएंट्स को एक साथ डाल देते हैं या फिर उनके क्रम का ख्याल नहीं रखते हैं। ऐसा करने से आपकी डिश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
कई बार ऐसा होता है कि करी बनाते समय हम अपनी किचन में लंबे समय से रखे हुए पिसे मसालों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको परफेक्ट टेस्ट नहीं मिल सकता। दरअसल, पिसे हुए मसाले जल्दी ही अपना स्वाद और सुगंध खो देते हैं, जिससे आपकी करी का स्वाद फीका हो जाता है। हमेशा कोशिश करें कि करी बनाते समय आप इलेक्ट्रिक ग्राइंडर या मोर्टार का उपयोग मसालों को फ्रेश ही पीसें। इससे आपको करी में गजब का स्वाद मिलेगा।
यह भी पढ़ें- बिना मैदा के यूं तैयार करें सॉफ्ट बन, स्वाद ऐसा खाने से नहीं कर पाएंगे माना
करी में असली टेस्ट मसालों का होता है। इसलिए, सिर्फ प्याज या टमाटर को भूनने पर ही ध्यान ना दें, बल्कि आपको मसालों को भी सही तरह से भूनना चाहिए। अगर आप साबुत मसाले जैसे इलायची, काली मिर्च और लौंग आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें पहले तेल में भूनें। वहीं अगर आप पिसे मसाले का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे भूनते समय आप देखेंगे कि तेल मसालों से अलग हो जाता है और ऊपर आ जाता है। इसका मतलब है कि वे अच्छी तरह पक गए हैं। (मैंगो करी बनाने की आसान विधि)
यह भी पढ़ें- कुछ टेस्टी खाने की हो रही है क्रेविंग, तो झटपट बनाएं वेज थुक्पा सूप
करी बनाते समय आपको किसी ना किसी लिक्विड की जरूरत होती है, फिर चाहे वह पानी हो, वेजिटेबल स्टॉक या फिर नारियल का दूध। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप एकदम से सारा लिक्विड करी में मिक्स ना करें। इससे करी के बहुत पतले होने की संभावना बढ़ जाती है। हमेशा इसे थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स करते जाएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्रेवी की थिकनेस सही हो।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।