फूड में पड़ने वाले आर्टिफिशल कलर दिखने में तो अच्छे लगते हैं पर उनका हमारे हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता हैं। क्या आपको पता है कि हमारे किचन में मौजूद फूड आइटम्स से भी हम कलर बना सकते हैं और इन रंगों की सबसे अच्छी बात यह है की ये सभी रंग नेचुरल होंगे और सेफ भी होंगे। साथ ही, हेल्दी भी होंगे। आज हम आपको बताने वाले है की फूड आइटम्स से कैसे फूड कलर बनाई जाए। तो आइए जानें फूड आइटम्स से 6 तरह के ऑर्गेनिक फूड कलर बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: रमजान की इफ्तार पार्टी के लिए पर घर पर बनाएं मीठा जर्दा पुलाव, जानें इसकी रेसिपी
गाजर का इस्तेमाल ऑरेंज फूड कलर बनाने में किया जा सकता है। इसके लिए गाजर को उबालकर ऑरेंज कलर बनाएं। गाजर में नेचुरली मिठास होने की वजह से इसे खीर या स्मूदी बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। संतरे से भी ऑरेंज कलर बन सकता है लेकिन इसका कलर हल्का होता है।
चुकंदर पिंक और रेड कलर के लिए अच्छा ऑप्शन है। चुकंदर की मात्रा को कम या ज्यादा करके पिंक या रेड कलर बना सकती हैं। इसमें कोई खास टेस्ट भी नहीं होता, इसलिए इससे आपकी रेसिपी का टेस्ट भी चेंज नहीं होगा। चुकंदर से कलर बनाने के लिए उसे उबालकर या कच्चे ही रस निकालकर रेसिपी में डाल सकती है। अनार से भी रेड और पिंक कलर बना सकती है। इससे कलर के साथ-साथ रेसिपी में अनार का फ्रूटी फ्लेवर भी मिलेगा।
पर्पल पत्तागोभी ब्लू और पर्पल दोनों कलर्स के लिए सही है। ब्लू कलर पाने के लिए पर्पल पत्तागोभी को खाने वाले सोडे के साथ उबाल लें। और अगर आपको पर्पल कलर चाहिए तो इसे सिर्फ पानी में देर तक उबाल लें। ब्लू और पर्पल कलर का इस्तेमाल मिठाईयों में कर सकती हैं।
पालक का अपना कोई फ्लेवर नहीं होता, इसलिए इसे आसानी से किसी भी डिश में मिलाया जा सकता है। पालक को पानी के साथ पीसकर आटे में मिला सकती है। पीसे हुए पालक को ग्रीन पूरी, पराठा या ग्रीन राइस में डाल सकती हैं, इससे उस डिश का रंग नेचुरली हरा हो जाएगा।
येलो फूड कलर बनाने के लिए हल्दी और केसर का इस्तेमाल कर सकती है। केसर से कलर बनाने के लिए इसे दस मिनट पानी में भिगोकर रखें, इससे पानी का रंग पीला हो जाएगा। इस पानी को आप रेसिपीज में डाल सकती हैं। टेस्ट के अनुसार खाने में इसकी मात्रा तय करें। आप चाहें तो खीर या मीठे चावल में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बिल्कुल परफेक्ट बिरयानी को बनानी है तो घर पर ही बनाएं इसका मसाला
चॉकलेट पाउडर को मैदे में मिलाकर कई तरह के बेकरी आइटम्स और चॉकलेट पुडिंग को ब्राउन कलर दे सकती हैं। आप कॉफी से भी ब्राउन कलर के अलग-अलग शेड बना सकती हैं। इस ब्राउन कलर का इस्तेमाल आप कुकीज, केक, ब्राउनी और चॉकलेट शेक बनाने में कर सकती हैं।
Photo courtesy- (Bigger Bolder Baking, YouTube, Leite's Culinaria, Quora, KeyColour)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।