herzindagi

बच्‍चों के लिए घर में झट से बनाएं बनाना चॉकलेट बार

आज हम आपको बनाना चॉकलेट बार की रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे आप आसानी से अपने बच्‍चों के लिए घर पर ही बना सकती है।

Gayatree Verma

Updated:- 2018-11-01, 16:00 IST

आज हम आपको बनाना चॉकलेट बार रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्‍चों के साथ-साथ आपको भी बेहद पसंद आएगी। और सबसे अच्‍छी बात ये आपके और आपके बच्‍चों के लिए बहुत हेल्‍दी भी है। चॉकलेट खाने का अपना एक मजा है और अगर मनपसंद और हेल्‍दी केले का भी साथ हो फिर तो क्‍या कहना। जी हां बच्‍चों को केला और चॉकलेट दोनों बहुत पसंद होते है और अगर दोनों को मिलाकर घर में झट से बनाना चॉकलेट बार बना दिया जाए तो उन्‍हें बहुत पसंद आएगा। ये चॉकलेट बार बहुत ही टेस्‍टी होता है और केला से बने होने के कारण पौष्टिक भी होता है। तो देर किस बात की आइए इस वीडियो से बनाना चॉकलेट बार बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं। हमें यकीन है कि ये बनाना चॉकलेट बार की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

Watch more: इन आसान 5 स्टेप्स को करिए फॉलो चॉपस्टिक से नूडल्स खाना सीख जाएंगी

सामग्री

  • केले
  • चॉकलेट बार
  • शुगर कोटेड सौंफ

रेसिपी

  • बनाना चॉकलेट बार बनाने के लिए सबसे पहले आप केले को छिलकर दोनों साइड से थोड़ा-थोड़ा काट लें।
  • फिर केले में स्टिक लगा लें।
  • अब चॉकलेट को पिघलाएं।
  • और इसमें बनाना को अच्‍छे से डिप कर लें।
  • फिर इसमें ऊपर शुगर कोटेड सौंफ लगा दें।
  • अब इसे आधे घंटे फ्रीज में रखें।
  • आपका बनाना चॉकलेट बार तैयार है।

Watch more: कॉर्न पालक टिक्की बनाने की रेसिपी जानिए

बनाना चॉकलेट बार आपके बच्‍चों के साथ-साथ बार आपको भी बहुत पसंद आएगी। और सबसे अच्‍छी बात आप इसे आसानी से घर में ही बना सकती है।

Credits

Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate



More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।