क्रिसमस पार्टी के लिए लो शुगर ड्रिंक, यह रही आसान रेसिपी

अगर आप बिना अल्कोहल के पार्टी करना चाहते हैं, तो मॉकटेल ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा शुगर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
image

आज का दिन बहुत ही खास है, क्योंकि क्रिसमस साल का आखिरी त्योहार है। इसके बाद कोई दूसरा त्योहार नहीं आता, इसलिए लोग इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। वैसे भी इस दिन के लिए बच्चे भी बड़े ही उत्साहित रहते हैं, क्योंकि बच्चों अपने गिफ्ट का इंतजार करते हैं। इसके साथ यह त्योहार अपने साथ खुशी की सौगात लेकर आते हैं।

इसलिए इस खुशी को बड़े ही अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर घर में पर कुछ न कुछ बनता है, लेकिन इस बार आप कुछ डिफरेंट बनाएं। पार्टी को हेल्दी रखें और अल्कोहल से परहेज करें। ऐसी टेस्टी ड्रिंक बनाएं जिन्हें पीकर सभी लोग खुश हो जाएं। तो आइए देर किस बात की जानते हैं, लो शुगर ड्रिंक बनाने की आसान रेसिपी-

बेरी ब्लिस ड्रिंक की विधि

  • अगर फ्रेश बेरीज हैं तो उन्हें सबसे पहले अच्छी तरह से धो लें। वहीं, अगर आप फ्रोजन बेरीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें थोड़ी देर के लिए बाहर रख दें।

इसे जरूर पढ़ें-चाय ही नहीं, वेलकम ड्रिंक के रूप में सर्व की जाती हैं ये आइटम्स भी

  • अब मिक्स बेरीज को एक जार में डालें, जिसमें दही, नारियल पानी और शहद भी डालना है। सारी चीजें डालने के बाद उसे स्मूथ और क्रीमी होने तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

इसे जरूर पढ़ें-ये 3-इंग्रीडिएंट मॉकटेल आपकी हर पार्टी में डालेंगे जान, मेहमान पानी की जगह यही मांगेगे

  • अगर आप चाहें तो इसमें नारियल या दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पुदीना के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे एक गिलास में निकालें और ऊपर से पुदीना के पत्ते और नींबू के स्लाइस के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

बेरी ब्लिस ड्रिंक Recipe Card

इस बार बेरी ब्लिस से लो शुगर ड्रिंक तैयार करें।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Beverages
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • मिक्स बेरीज- 1 कप
  • दही- आधा कप
  • नारियल पानी- आधा कप
  • शहद- 2 चम्मच
  • पुदीना पत्ता- सजावट के लिए
  • काला नमक- एक चुटकी

विधि

  • Step 1 :

    अगर फ्रेश बेरीज हैं तो उन्हें सबसे पहले अच्छी तरह से धो लें।

  • Step 2 :

    अब मिक्स बेरीज को एक जार में डालें, जिसमें दही, नारियल पानी और शहद भी डालना है।

  • Step 3 :

    सारी चीजें डालने के बाद उसे स्मूथ और क्रीमी होने तक अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

  • Step 4 :

    अगर आप चाहें तो इसमें नारियल या दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पुदीना के पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • Step 5 :

    अब इसे एक गिलास में निकालें और ऊपर से पुदीना के पत्ते और नींबू के स्लाइस के साथ सर्व करें।